चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाएं आलू से बने ये 3 फेस पैक, खिल उठेगी त्वचा

Potato Face Pack For Skin Whitening: आलू स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होता है। चेहरे पर निखार के लिए आलू से बनाएं ये 3 फेस पैक -
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाएं आलू से बने ये 3 फेस पैक, खिल उठेगी त्वचा


Potato Face Packs For Skin Whitening In Hindi: आलू का प्रयोग आपने सब्जी, पराठे और कचौड़ी बनाने के लिए तो जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू का इस्तेमाल आप चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं? जी हां, आलू का प्रयोग त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। आलू में विटामिन सी मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आलू त्वचा की गंदगी को साफ करता और दाग-धब्बों को भी हटाता है। त्वचा की पिगमेंटेशन और मुंहासों को दूर करने के लिए यह एक रामबाण उपाय है। चेहरे पर आलू लगाने से त्वचा की रंगत सुधरती है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है। चेहरे को गोरा और चमकदार बनाने के लिए लिए आप आलू से बना फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको स्किन में निखार के लिए आलू के फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं - 

चेहरे पर निखार लाने के लिए आलू का फेस पैक - Potato Face Packs For Skin Whitening In Hindi

आलू और शहद 

आलू और शहद, दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आलू चेहरे की रंगत को सुधारने में मदद करता है। वहीं, शहद त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। आलू और शहद का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच आलू का रस लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट के बाद पानी से चेहरा धो लें। 

आलू और मुल्तानी मिट्टी 

चेहरे की रंगत निखारने के लिए आलू और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस फेस पैक को बनाने एक लिए कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच आलू का रस मिला लें। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल और टैनिंग हटाने में मदद मिलेगी। साथ ही, त्वचा में नैचुरल ग्लो आएगा। 

Potato-Face-Pack-For-Face-Whitening

इसे भी पढ़ें: आलू से डार्क सर्कल कैसे हटाएं? जानें प्रयोग के 4 तरीके

आलू और टमाटर फेस पैक

आलू और टमाटर, दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ये दाग-धब्बों को साफ करते हैं और त्वचा में कोलेजन को बढ़ावा देते हैं। साथ ही, त्वचा की रंगत सुधारने में भी मददगार होते हैं। स्किन को गोरा बनाने के लिए यह एक बेहतरीन फेस पैक साबित हो सकता है। इसके लिए कटोरी में एक चम्मच आलू का रस लें। इसमें एक चम्मच टमाटर का रस मिला लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर आलू का रस लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

आप भी चेहरे पर निखार लाने के लिए आलू से बने इन 3 फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत सुधरेगी और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलेगा।

Read Next

Holi 2023: होली के रंगों की वजह से स्किन पर हो गए रैशेज? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

Disclaimer