Holi 2023: होली के रंगों की वजह से स्किन पर हो गए रैशेज? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

होली में कई तरह के केमिकल्स वाले रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से स्किन पर खुजली और रैशेज हो जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Holi 2023: होली के रंगों की वजह से स्किन पर हो गए रैशेज? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा


Home Remedies For Skin Rashes Due to Holi: देशभर में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। होली के त्योहार (Holi Celebrations 2022) पर बहुत सारे पकवान और ठंडाई का मजा लिया जाता है। खानपान के अलावा होली रंगों के बिना अधूरी मानी जाती है। वक्त के साथ रंग और गुलाल भी केमिकल्स वाले आ रहे हैं। केमिकल्स वाले रंगों का इस्तेमाल करने की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे की खुजली, दाने और रैशेज हो जाते हैं। कई बार केमिकल्स वाले रंगों का इस्तेमाल होने की वजह से लोग होली खेलने से भी डरते हैं। अगर आपको भी होली पर रंगों से होने वाले स्किन प्रॉब्लम का डर सता रहा है तो इससे डरने की जरूरत नहीं है। होली के त्योहार पर हम आपको बताने जा रहे हैं स्किन पर होने वाले रैशेज (Home Remedies For Skin Rashes) से बचाने वाले घरेलू उपायों के बारे में।

त्वचा पर लगाएं देसी घी - Ghee for Skin Rashes

होली पर रंग खेलने की वजह से आपको स्किन पर खुजली, जलन और दाने हो गए हैं तो इस पर देसी घी लगाया जा सकता है। केमिकल्स वाले रंगों की वजह से अगर आपको इस तरह की समस्या आ रही है तो आप देसी घी लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ेंः Holi 2023: इस होली घर में बनाएं ये 3 हेल्दी ठंडाई, आसान है रेसिपी

Home Remedies for skin rashes due to holi colors in Hindi

रैशेज के लिए दही का करें इस्तेमाल - Curd for Skin Rashes

होली के रंगों की वजह से होने वाले स्किन रैशेज की समस्या को दही से भी ठीक किया जा सकता है। दही की तासीर ठंडी होती है तो त्वचा की ऊपरी परत को ठीक करने में मदद मिलती है। रैशेज, जलन और खुजली होने पर 1 से 2 चम्मच दही को अच्छे से फेंटकर सीधे त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही घंटों में आराम मिलेगा।

नारियल का तेल - Coconut oil for Skin Rashes

त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। होली के रंगों से होने वाले रैशेज, खुजली और जलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप रैशेज पर सीधे नारियल का तेल लगा सकते हैं। आप चाहें तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर भी त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं। 

रैशेज पर लगाएं बेसन - Besan for Skin Rashes

बेसन एक ऐसी चीज है जो होली पर किसी घर में न मिले ऐसा हो ही नहीं सकता है। होली के रंगों की वजह से होने वाले रैशेज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा दही और बेसन का घोल बना लें। इसके बाद क्रीम की तरह इस घोल को पूरे बॉडी पर लगा लें। थोड़ी देर के बाद बेसन और दही के घोल को नॉर्मल पानी से धो लें। बेसन का घोल रैशेज की समस्या से कुछ ही घंटों में छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

Read Next

गर्मियों में कैसे रखें अपने पैरों का ख्याल? जानें ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. भारती तनेजा से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version