आलू से डार्क सर्कल कैसे हटाएं? जानें प्रयोग के 4 तरीके

How To Use Potato For Dark Circles: डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आलू का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें आलू से डार्क सर्कल्स कैसे हटाएं -
  • SHARE
  • FOLLOW
आलू से डार्क सर्कल कैसे हटाएं? जानें प्रयोग के 4 तरीके


How To Use Potato For Dark Circles In Hindi: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। अनियमित जीवनशैली, पोषक तत्वों की कमी या ज्यादा तनाव के कारण डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। इसके अलावा नींद पूरी न होने के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। वैसे तो बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो डार्क सर्कल्स को हटाने का दावा करते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू चीजों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आलू में विटामिन ए, विटामिन सी और एंजाइम होते हैं, जो आंखों के आसपास की त्वचा को नरिश करते हैं। आलू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट भी होता है, जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। अब सवाल यह उठता है कि आलू से डार्क सर्कल्स कैसे हटाएं (Aalu Se Dark Circles Kaise Hataye)? या डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आलू का प्रयोग कैसे करें? आज इस लेख में हम आपको आलू से डार्क सर्कल्स हटाने के 4 तरीके बताने जा रहे हैं -  

डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आलू का इस्तेमाल कैसे करें - How To Use Potato To Remove Dark Circles In Hindi

आलू का रस 

आलू से डार्क सर्कल्स हटाने का सबसे आसान तरीका है आलू का रस लगाना। इसके लिए आप एक आलू लें और इसे छील कर कद्दूकस लें। फिर इसे निचोड़कर आलू का रस निकाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। आलू और नींबू के रस को मिक्स करके कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। फिर एक कॉटन को इस मिश्रण में डुबोएं और इसे अपनी आंखों के आसपास लगाएं। इसे 20 मिनट तक आंखों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से आपको डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलेगा। आलू और नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है। 

Aloo-Se-Dark-Circle-Kaise-Hataye

आलू का स्लाइस 

डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप आलू की स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक आलू को छीलकर धो लें। अब इसके पतले स्लाइस काट लें। इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। कुछ देर के बाद इसे फ्रिज से निकालें और अपनी आंखों पर रख लें। 20 मिनट बाद आंखों को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स के साथ-साथ आंखों के नीचे की सूजन भी दूर होगी। इससे आपकी आंखों को काफी राहत भी महसूस होगी। 

इसे भी पढ़ें: चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है पपीता, जानें इस्तेमाल का तरीका

आलू और टमाटर 

आलू और टमाटर का इस्तेमाल डार्क सर्कल को हटाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर में विटामिन सी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन स्किन की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। आंखों के नीचे के काले घेरों को हटाने के लिए एक दो-तीन चम्मच आलू का रस लें। इसमें दो चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद एक कॉटन की मदद से इस मिश्रण को डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाएं। इसे 20 तक आंखों पर लगाकर रखें। इसके बाद पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलेगा।  

आलू और बादाम का तेल 

डार्क सर्कल दूर करने के लिए आलू और बादाम के तेल का मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बादाम के तेल में Palmitic Acid और Retinol होता है, जो आंखों के आसपास की स्किन को मॉइस्‍चराइज करने में फायदेमंद माने जाते हैं। वहीं, बादाम के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप 3-5 बादाम को रातभर पानी में भिगो लें। फिर सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें।  इसमें दो चम्मच आलू का रस मिक्स कर लें। इस पेस्‍ट को डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल्स गायब हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे काले घेरे कम करेगा कच्‍चा दूध, इस तरह करें इस्‍तेमाल

इन तरीकों से आलू का इस्तेमाल करके डार्क सर्कल्स को दूर किया जा सकता है। हालांकि, आलू का इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

ऑयली स्किन की समस्याओं को दूर करता हैं केले के ये 3 फेस पैक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version