जायफल से बनी अंडरआई क्रीम हटाएगी डार्क सर्कल्स, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका

Jaiphal for Dark Circles: जायफल में मौजूद विटामिन-सी और विटामिन-ई आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए जानते हैं जायफल से अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
जायफल से बनी अंडरआई क्रीम हटाएगी डार्क सर्कल्स, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका


How to make under eye cream with jaiphal for dark circles: आजकल की लाइफस्टाइल में देर रात जागने, दिन का ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताने और कई कारणों से लोगों को डार्क सर्कल की प्रॉब्लम हो रही है। डार्क सर्कल किसी भी उम्र में और कई कारणों से हो सकते हैं। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी, जेनेटिक प्रॉब्लम और हार्मोनल बदलावों की वजह से भी लोगों को डार्क सर्कल की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। डार्क सर्कल यानी की आंखों के आसपास काले घेरे, जो चेहरे की खूबसूरती को भद्दा कर देते हैं। आप कितना भी मेकअप क्यों न लगा लें, डार्क सर्कल उभरते हुए नजर आ ही जाते हैं। डार्क सर्कल की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट ट्राई करते हैं। इन दिनों डार्क सर्कल को हटाने के लिए बाजार में अंडर आई क्रीम भी आ गई है। ब्यूटी प्रोडक्ट कितना भी नेचुरल होने का दावा क्यों न कर लें, लेकिन इनको बनाने के लिए थोड़ा ही सही पर केमिकल का इस्तेमाल जरूर होता है। ऐसे में डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए 100 प्रतिशत नेचुरल जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल में मौजूद विटामिन-सी न सिर्फ डार्क सर्कल्स को कम करता है, बल्कि स्किन की रंगत को भी निखारने में मदद करता है। आज इस लेख में हम आपको जायफल से अंडर आई क्रीम बनाने और लगाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

जायफल से अंडर आई क्रीम कैसे बनाएं?

  • जायफल से अंडर आई क्रीम बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आपको 10 से 12 पीस जायफल, एलोवेरा जेल, गुलाब जल, विटामिन-ई कैप्सूल और कच्चे दूध की जरूरत पड़ेगी।
  • जायफल से अंडर आई क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले जायफल को अच्छे से पानी से धोकर सिलबट्टे पर पीसें। अंडर आई क्रीम बनाने के लिए कभी भी जायफल को मिक्सर में न पीसें।
  • जायफल को पीसने के बाद इसे एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच गुलाब जल, 1 विटामिन -ई कैप्सूल का जेल मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, ताकि कोई भी लंप क्रीम में रहें।
  • जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए, तो अपने हिसाब में कच्चा दूध डालें। अगर आपके पास कच्चा दूध नहीं है तो आप अंडर आई क्रीम में मलाई या फिर थोड़ी सी फैट वाली क्रीम भी मिला सकते हैं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रीज में रखें। जब आपको लगे कि यह क्रीम थोड़ी सी जम गई है तो इसे इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में चेहरे पर लगाएं दही और खीरे से बना फेस मास्क, स्किन पर आएगा ग्लो

 

under-eye-cream-ins

कैसे करें जायफल से बनीं अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल

जायफल से बनीं अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल बिल्कुल आसान है। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को क्लींजर या फेशवॉश से क्लीन कर लें। जब चेहरा साफ हो जाए तो जायफल से बनीं क्रीम का थोड़ा सा हिस्सा उंगलियों पर लें और आंखों के चारों तरफ मसाज करें। क्रीम लगाने के बाद आपको 1 से 2 मिनट आंखों के आसपास मसाज जरूर करनी है। मसाज के बाद बची हुई क्रीम को आंखों के आसपास ही लगा रहने दें। 10 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें और अपना रेगुलर स्किन केयर रूटीन अपनाएं। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना रात को सोते समय जायफल से बनीं अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः घास-पत्तियों को छूते ही होने लगती है खुजली तो है ग्रास एलर्जी का संकेत, जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

नोटः जायफल से बनीं अंडर आई क्रीम एक घरेलू नुस्खा है। इस अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल न करें।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

गर्मी में होंठ हो गए हैं ड्राई और डैमेज? कारण हो सकती हैं ये 5 गलतियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version