Doctor Verified

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए हर रोज सुबह उठकर अपनाएं ये रूटीन, दूर होगी समस्या

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए आप हेल्दी मॉर्निंग रूटीन फॉलो कर सकते हैं। जानें डार्क सर्कल्स के लिए हेल्दी मॉर्निंग रूटीन।  
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क सर्कल्स कम करने के लिए हर रोज सुबह उठकर अपनाएं ये रूटीन, दूर होगी समस्या


How To Get Rid of Dark Circles Fast: अस्वस्थ खानपान और खराब जीवनशैली के कारण त्वचा पर असर पड़ने लगता है। इसके कारण त्वचा की रौनक कम होने लगती है, साथ ही त्वचा संबंधित समस्याएं भी होने लगती है। ऐसी ही एक समस्या है आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या। अगर आप डिहाइड्रेटेड हैं, नींद पूरी नहीं होती, तनाव ज्यादा रहता है या त्वचा की देखभाल नहीं करते हैं तो आपको डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। कई बार यह पोषक तत्वों की कमी या किसी बीमारी के कारण भी हो सकते हैं। लेकिन अगर आप सुबह उठकर एक हेल्दी रूटीन फॉलो करते हैं, तो आप इन डार्क सर्कल्स की समस्या से बच सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए योगा एक्सपर्ट काम्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इस रूटीन के बारे में। 

dark circles

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए फॉलो करें ये मॉर्निंग रूटीन- Morning Routine To Reduce Dark Circles 

सुबह उठते ही मोबाइल न चलाएं- Avoid To Use Mobile in Morning

आजकल ज्यादातर लोगों को सुबह उठते ही मोबाइल चलाने की आदत होती है। लेकिन यह आदत डार्क सर्कल्स बढ़ाने का कारण बन सकती है। सुबह उठते ही ब्लू रेज के संपर्क में आने से आपकी आंखों पर जोर पड़ सकता है। इससे आपको आंखों में ड्राईनेस, खुजली, जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल्स भी हो सकते हैं। 

आंखों को पानी से धोएं- Wash Your Eyes

सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी आंखों को पानी से धोएं। इसके लिए आपको मुंह में पानी भरकर 8 से 10 बार ठंडे पानी से आंखों को धोना है। इस तरह से आपको तीन बार करना है।

इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, मिलेगा फायदा

आंखों की मसाज करें- Massage Your Eyes

मुंह धोने के बाद आंखों की मसाज जरूर करें। इसके लिए आप आंखों के नीचे कोई भी क्रीम या मॉइस्चराइजर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करीब 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करनी है। इससे डार्क सर्कल्स कम होंगे। साथ ही, रिंकल्स और फाइन लाइंस भी कम होने लगेंगे। 

आई मास्क लगाएं- Apply Eye Mask 

आखिर में आपको नेचुरल आई मास्क इस्तेमाल करना है। इसके लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आपको सप्ताह में केवल तीन बार आई मास्क इस्तेमाल करना है। 

इसे भी पढ़ें- आंखों के नीचे काले घेरे कम करने के लिए इन 5 तरीकों से करें टमाटर का इस्तेमाल

जानें नेचुरल आई मास्क के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं- Natural Eye Masks

  • आप ग्रीन टी बैग को कुछ देर पानी में भिगोकर फ्रिज में रख सकते हैं। ठंडा करके आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। 
  • आप एलोवेरा के साथ कॉफी मिलाकर भी आंखों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको आधा चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए दोनों आंखों पर रखें और सूखने के बाद सादे पानी से मुंह धो लें। 
  • आप ठंडे दूध में कॉटन भिगोकर इसे आंखों पर रख सकते हैं। इससे आंखों को रिलैक्स मिलेगा और डार्क सर्कल्स भी कम होने लगेंगे। 
  • आप घीसे हुए आलू का आई मास्क बनाकर आंखों पर लगा सकते हैं। इसके एलावा शहद में थोड़ा कॉफी पाउडर मिलाकर भी आंखों में लगाया जा सकता है। 
  • इस रूटीन को लगातार तीन सप्ताह तक रोज करें। इससे आपको बहुत जल्दी असर देखने को मिलेगा। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga & Lifestyle (@yogawithkamya_)

Read Next

दि‍न में क‍ितनी बार सनस्‍क्रीन लगाना चाह‍िए? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version