Dark Circles: डार्क सर्कल्स क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण और राहत पाने के आसान तरीके

आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे आपके लुक को प्रभावित करते हैं। आज के समय में डार्क सर्कल होना आम हो गया है। चलिए जानते हैं इसके कारण और इलाज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Dark Circles: डार्क सर्कल्स क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण और राहत पाने के आसान तरीके


आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे आपके लुक को प्रभावित करते हैं। आज के समय में डार्क सर्कल होना आम हो गया है। आमतौर पर नींद की कमी या फिर ज्यादा स्ट्रेस लेने को इसका सामान्य कारण माना जाता है। यह समस्या महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी आम होती है। हालांकि, यह कोई बीमारी या फिर गंभीर समस्या नहीं है। खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइये डॉ. अग्नि कुमार बोस से जानते हैं इसके कारण और राहत पाने के आसान उपाय। 

डार्क सर्कल के कारण 

  • डार्क सर्कल होने के पीछे नींद की कमी या फिर नींद की खराब क्वालिटी को जिम्मेदार माना जाता है। अगर आप दिनभर में 6 घंटे से कम सोते हैं तो यह समस्या हो सकती है। 
  • कई बार एग्जिमा होने के साथ ही किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से एलर्जी होने पर भी यह समस्या हो सकती है। 
  • स्मोकिंग करने वाले अधिकांश लोगों में यह समस्या देखी जाती है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो भी डार्क सर्कल हो सकते हैं। 
  • शरीर में पानी की कमी होने के अलावां बहुत ज्यादा तनाव लेने से भी डार्क सर्कल होते हैं। 
  • कुछ मामलों में उम्र बढ़ने या जेनिटिक कारणों से भी ऐसा हो सकता है। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Agni Kumar Bose (@doctor.agni)

डार्क सर्कल का इलाज 

आमतौर पर घरेलू इलाज करके आप डार्क सर्कल से राहत पा सकते हैं। कुछ मामलों में डार्क सर्कल ज्यादा होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी पड़ सकती है। ज्यादा डार्क सर्कल होने पर बिना लापरवाही किए इसका इलाज कराना चाहिए। ऐसे में चिकित्सक द्वारा ब्लेफारोप्लास्टी, फिलर्स, कैमिकल पील्स और लेजर थेरेपी जैसे एडवांस ट्रीटमेंट दिए जाते हैं। कुछ मामलों में स्किन लाइटनिंग क्रीम के जरिए भी इसे ठीक किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें - इन 3 कारणों से हो सकती है डार्क सर्कल्स की समस्या, जानें इनके बारे में

डार्क सर्कल से राहत पाने के तरीके 

  • इसके लिए आपको दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी होती है। 
  • ऐसे में सनस्क्रीन और विटामिन सी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • ऐसे में आप खीरे को काटकर प्रभावित हिस्से को लगा सकते हैं। 
  • इसके लिए आप कोल्ड कंप्रेस या फिर टीबैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read Next

क्या लहसुन खाने से वाकई त्वचा पर निखार आता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer