आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स आपके चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। अक्सर लोग देर रात तक जागने, बहुत ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल और तनाव जैसे कारणों को डार्क सर्कल्स (What Causes Dark Circles Around The Eyes) के साथ जोड़ते हैं। लेकिन खान-पान में कमी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी डार्क सर्कल्स होने की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आइए होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने के कारण और बचाव के उपाय शेयर किए हैं।
आंखों के नीचे काले घेरे होने के कारण - What Are The Main Causes Of Dark Circles in Hindi?
1. इंसुलिन प्रतिरोध- इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin Resistance) के कारण शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने से इन्फ्लेमेशन और त्वचा का रंग बदलने की समस्या हो सकती है, जो आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स का कारण बन सकता है।
2. हाई कोर्टिसोल लेवल- लगातार तनाव लेना और कोर्टिसोल का बढ़ना आंखों के नीचे की नाजुक स्किन को कमजोर कर सकते हैं, जिससे ब्लड वेसल्स बहुत ज्यादा दिखाई देते हैं और आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं।
3. सूरज के संपर्क में आना- सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा में कोलेजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं, जिससे आंखों के नीचे का क्षेत्र पतला हो जाता है और काले घेरे दिखाई देने लगते हैं।
4. आंखों की एलर्जी- आंखों में एलर्जी के कारण भी आंखों के आस-पास के क्षेत्रों में जलन और सूजन की समस्या बढ़ जाकी है, जिससे ब्लड वेसल्स ज्यादा नजर आने लगते हैं और डार्क सर्कल्स की समस्या बढ़ जाती है।
5. नींद में कमी- अपर्याप्त नींद के कारण भी आंखों के आस-पास ब्लड वेसल्स बढ़ जाते हैं, जो डार्क सर्कल्स का कारण बन सकते हैं।
6. एनीमिया- शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है, जिससे आपके टिशू तक ऑक्सीजन कम मात्रा में पहुंचता है और आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स का कारण बनता है।
7. बहुत ज्यादा स्क्रीन समय- लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने से आंखों में तनाव और थकान हो सकती है, जिससे आंखों की रगड़ बढ़ जाती है और संभावित रूप से काले घेरों का निर्माण होने लगता है।
इसे भी पढ़ें- आंखों के ऊपर कालापन क्यों नजर आता है? जानें कारण और इसे दूर करने के घरेलू उपाय
आंखों के नीचे का कालापन कैसे दूर करें? - How To Get Rid Of Dark Circles in Hindi?
- योग या ध्यान जैसी गतिविधियों की मदद से तनाव के स्तर को कम करने की कोशिश करें, ताकि उच्च कोर्टिसोल स्तर के कारण होने वाले आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में मदद मिल सके।
- आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स का कारण विटामिन डी की कमी है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
- नींद की कमी के कारण होने वाले आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेने का लक्ष्य रखें।
- रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन सीमित करने से ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने और इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे आंखों के नीचे के काले घेरों में सुधार हो सकता है।
- स्क्रीन टाइम के संपर्क को सीमित करें, खासकर सोने से पहले आंखों के तनाव को कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
- कोजिक एसिड, विटामिन सी, नियासिनमाइड और एलोवेरा जैसे तत्वों से युक्त क्रीम को अपने आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिल सकती है।
View this post on Instagram
आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए जरूरी है कि आप उसके होने के कारणों का पता लगाएं और उसके रोकथाम के लिए सही कदम उठाएं।
Image Credit- Freepik