Doctor Verified

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स क्यों हो जाते हैं? जानें कारण और बचाव के तरीके

आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को अक्सर लोग मेकअप से छिपाते हैं। यहां जानिए, आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने के कारण और बचाव के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स क्यों हो जाते हैं? जानें कारण और बचाव के तरीके


चेहरे की खूबसूरती के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं लेकिन कई बार आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स कम नहीं होते हैं। डार्क सर्कल्स के कारण चेहरे की खूबसूरती कम नजर आने लगती है। ऐसे में डार्क सर्कल्स को छिपाने के लिए लोग स्किन ट्रीटमेंट्स भी लेते हैं, जो कि काफी महंगे भी होते हैं। हालांकि, ज्यादातर स्किन ट्रीटमेंट्स में कई तरह के केमिकल्स का उपयोग होता है, जिनका स्किन पर बुरा प्रभाव हो सकता है। लोगों को लगता है कि सिर्फ अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है तो इसी के कारण डार्क सर्कल्स होते हैं तो ये बिल्कुल सही (What is the main reason of dark circles around eyes) नहीं है। नींद के अलावा भी डार्क सर्कल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। हाल ही में आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डार्क सर्कल्स होने के कारण और इससे बचाव के तरीके बताए हैं। 

आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने के कारण - Dark Circles Under The Eyes Causes

1. कोलेजन का कम बनना - Decrease Collagen Production

कोलेजन की कमी के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए कोलेजन बहुत जरूरी है। यह एक प्रोटीन है, जिससे त्वचा की इलास्टिसिटी आती है। कोलेजन की कमी के कारण डार्क सर्कल्स के अलावा चेहरे पर झुर्रियों की समस्या भी होने लगती है। 

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं शहद से बने ये 3 आई मास्क, जानें बनाने का तरीका

2. पिग्मेंटेशन - Pigmentation

पिग्मेंटेशन भी आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स का एक बड़ा कारण है। कई बार उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर पिग्मेंटेशन की समस्या होने लगती है। कई बार ब्लड फ्लो सही से न होने के कारण भी ये समस्या हो सकती है।

3. त्वचा में जमाव - Skin Congestion

आजकल प्रदूषण के साथ-साथ धूल-मिट्टी जैसे तत्व हवा में होते हैं और ये स्किन पर भी जम जाते हैं। जिनके कारण भी कई लोगों को डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल से बेजान दिखने लगा है चेहरा? राहत पाने के लिए लगाएं ये पेस्ट

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स से बचाव के तरीके - How To Prevent Dark Circles Under Eyes

1. अगर आपको डार्क सर्कल्स की समस्या कोलेजन की कमी के कारण है तो इसके लिए आप घर में कच्चे आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके इसके रस को डार्क सर्कल्स पर लगाएं। इसके अलावा आप खीरा और पपीते का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये सभी चीजें कोलेजन के कारण होने वाले डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक हो सकती हैं।

papaya

2. जिन लोगों को पिग्मेंटेशन के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या रहती है, वो लोग दूध में केसर को मिलाकर डार्क सर्कल्स पर लगा सकते हैं। नियमित रूप से दूध और केसर लगाने से डार्क सर्कल्स की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।

3. त्वचा पर जमाव (Skin congestion) के कारण होने वाले डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आप ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स का उपयोग किया जा सकता है। आप ग्रीन टी बैग्स को फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर इसे डार्क सर्कल्स के ऊपर रखें। इससे आपको लाभ मिल सकता है।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने के अनेक कारण हो सकते हैं। अगर आपको लंबे समय से डार्क सर्कल्स की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rajeshwari & Dr. Manisha (@chitchatrajlavi)

All Images Credit- Freepik

Read Next

लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version