True Story

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए लक्षिता ने लगाया इन 3 चीजों से बना आई मास्क, एक हफ्ते में दिखा असर

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लक्षिता ने प्राकृतिक चीजों से बना आई मास्क लगाया है। लेख में लक्षिता से जानें इसे कैसे बनाना है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क सर्कल्स कम करने के लिए लक्षिता ने लगाया इन 3 चीजों से बना आई मास्क, एक हफ्ते में दिखा असर


Homemade Eye Mask For Dark Circles: अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा को नुकसान भी करती हैं। इस कारण त्वचा संबंधित समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जिनमें डार्क सर्कल्स भी शामिल है। हमारी डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी कई गलतियां डार्क सर्कल्स होने की वजह बन सकती हैं। इन्हें जड़ से खत्म करने के लिए लिए इनकी वजह पर काम करना जरूरी है। आजकल बाजार में कई कॉस्मेटिक क्रीम मौजूद हैं, जो डार्क सर्कल्स कम कर सकती हैं। लेकिन ये केमिकल प्रोडक्ट्स हर किसी को सूट नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इनके कारण साइड इफेक्ट्स भी होने लगते हैं। ऐसे में पुराने समय से चले आ रहें दादी-नानी के नुस्खें फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक कारगार नुस्खा हमसे शेयर किया है नोएडा में रहने वाली लक्षिता नेगी ने। लक्षिता को देर रात मोबाइल चलाने की आदत के कारण डार्क सर्कल्स हो गए हैं। इन्हें खत्म करने के लिए लक्षिता ने अपनी मम्मी का बताया होममेड आई मास्क ट्राई किया। इसे इस्तेमाल करने के 7 दिन के अंदर ही लक्षिता के डार्क सर्कल्स कम होने लगे। लक्षिता ने यह सिक्रेट आई मास्क बनाने की विधि ओनलीमायहेल्थ के साथ शेयर की है। जिसे आज हम 'स्‍क‍िन केयर डायरीज' सीरीज के माध्यम से आपसे शेयर करेंगे।

डार्क सर्कल्स होने के क्या कारण होते हैं? Causes of Dark Circles

डार्क सर्कल्स होने के कई कारण होते हैं। ये समस्या जेनेटिक कारण, एलर्जी, बढ़ती उम्र और पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है। इनके अलावा, लाइफस्टाइल से जुड़ी खराब आदतें भी डार्क सर्कल्स का खतरा बढ़ा सकती हैं। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है या आप मोबाइल-लैपटॉप पर ज्यादा समय देते हैं, तो इस कारण भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। त्वचा की देखभाल न करने, तला-भूना ज्यादा खाने और ज्यादा टेंशन लेने से भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या सेब डार्क सर्कल्स के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें और फिर करें इस्तेमाल

कई महीनों से बनी हुई थी समस्या

लक्षिता बताती हैं कि उन्हें डार्क सर्कल्स की समस्या कई महीनों से बनी हुई थी। डेली शेड्यूल चेंज होने से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती थी। लक्षिता का स्क्रीन टाइम भी काफी ज्यादा बढ़ गया था, जिस कारण उन्हें डार्क सर्कल्स होने लगे थे।

काफी कुछ ट्राई किया

लक्षिता ने बताया कि डार्क सर्कल्स के लिए अब उन्हें उनके दोस्त भी टोकने लगे थे। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लक्षिता अलग-अलग आई क्रीम इस्तेमाल करने लगी थी। लक्षिता ने कई कॉस्मेटिक ब्रांड्स की आई क्रीम ट्राई की, लेकिन उन्हें किसी भी आई क्रीम से अच्छे रिजल्ट नहीं मिले।

ट्राई किया मम्मी ने बताय होममेड आई मास्क

कॉस्मेटिक आई क्रीम इस्तेमाल करने से भी लक्षिता के डार्क सर्कल्स कम नहीं हुए थे। तब उनकी मम्मी ने अपना एक नुस्खा उनके साथ शेयर किया। लक्षिता की मम्मी ने उन्हें बताया ये नुस्खा उन्होंने अपने लिए भी ट्राई किया था, जिससे उन्हें बेतहरीन रिजल्ट मिले। लक्षिता ने अपनी मम्मी का बताया नुस्खा ट्राई किया। इस आई मास्क को इस्तेमाल करने के 7 दिनों के अंदर लक्षिता के डार्क सर्कल्स कम होने लगे। एक से दो महीने तक लगाने के बाद लक्षिता के डार्क सर्कल्स पूरी तरह खत्म हो गए।

1 - 2025-07-25T184813.685

इसे भी पढ़ें- क्या बासी थूक लगाने से डार्क सर्कल्स ठीक होते हैं? डॉक्टर से जानें सच

इस तरह बनाया होममेड आई मास्क

लक्षिता ने बताया इस आई मास्क को बनाने के लिए उन्होंने केवल दिन चीजें इस्तेमाल की। साथ ही, रोजाना फ्रेश आई मास्क बनाकर ही इस्तेमाल किया। इस आई मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए-

  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • आलू का रस- 1 चम्मच
  • खीरे का रस- 1 चम्मच

बनाने की विधि

आलू को घीसकर बाउल में इसका रस निकाल लीजिए। अब इसमें कद्दुकस किये गए खीरे का रस भी मिलाएं। इसे गाढ़ा करने के लिए एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिक्सचर को 10 मिनट के लिए फ्रीज में रख दें या ठंडा एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें। इस पेस्ट को उंगलियों की मदद से आंखों के नीचे लगाएं और 10-15 मिनट तक लगाकर रखें। ठंडे पानी से चेहरा धोकर सो जाएं। आप चाहे तो सोने से पहले एलोवेरा जेल या बादाम का तेल भी लगा सकते हैं।

7 दिनों में दिखने लगा असर

लक्षिता बताती हैं कि उन्हें सात दिनों के अंदर ही असर नजर आने लगा। इस आई मास्क को लक्षिता ने एक से दो महीनों तक इस्तेमाल किया। जिसके बाद उनके डार्क सर्कल्स काफी कम हुए।

यह होममेड हाई मास्क कैसे फायदेमंद है?

खीर स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है। इससे आंखों के नीचे की सूजन कम होती है और काले घेरे कम होने लगते हैं। आलू का रस काले घेरे कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद स्टार्च आंखों के नीचे की डार्कनेस कम करता है। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह त्वचा को ठंडक देने और डार्क सर्कल्स कम करने में असरदार है।

निष्कर्ष

लेख में हमने लक्षिता का बताया होममेड आई मास्क शेयर किया है। इस मास्क में सभी नेचुरल चीजें इस्तेमाल हुई हैं जिससे ये डार्क सर्कल्स कम करने में मदद करता है। इसके साथ-साथ ही पर्याप्त नींद लेना, स्ट्रेस मैनेज करना, धूप के संपर्क में कम आना और त्वचा की सही देखभाल करना भी जरूरी है। इस सीरीज में हम लोगों द्वारा आजमाएं गए देसी नुस्खे और स्किन केयर टिप्स आपसे शेयर करते हैं। ‘स्‍क‍िन केयर डायरीज’ के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

 

FAQ

  • डार्क सर्कल को तुरंत कैसे ठीक करें?

    डार्क सर्कल को तुरंत ठीक करनीा संभव नहीं है। लेकिन आंखों के नीचे की सूजन कम करने के लिए बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आलू का रस या खीरे लगाने से भी डार्क सर्कल्स कम नजर आते हैं। 
  • रातों-रात काले घेरे कैसे हटाएं?

    रातों-रात काले घेरे कम होना संभव नहीं है। डार्क सर्कल्स कम होने में सप्ताह भर से 15 दिन का समय लगता है। जितना जल्दी डार्क सर्कल्स निकलने के कारणों पर काम किया जाएगा, उतनी जल्दी डार्क सर्कल्स कम होना शुरू होंगे। 
  • आंखों के नीचे काले घेरे किसकी कमी से होते हैं?

    आंखों के नीचे काले घेरे शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी से होते हैं। ऐसे में शरीर में आयरन, विटामिन के या विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। इसलिए डार्क सर्कल्स के लिए कोई भी चीजें इस्तेमाल करने से पहले विटामिन्स और मिनरल्स टेस्ट जरूर कराएं। 

 

 

 

Read Next

ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए ढूंढ रहे हैं नुस्खा! चेहरे पर लगाएं अलसी के बीज का पानी, निखर जाएगा चेहरा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS