सर्दियों में डार्क सर्कल्स होने पर लगाएं ये 3 फेस मास्क, जल्दी दिखेगा असर

Homemade Face Mask For Winter Dark Circles: सर्दियों में होने वाले डार्क सर्कल को कम करने के लिए हफ्ते में 2 बार इन मास्क को लगाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में डार्क सर्कल्स होने पर लगाएं ये 3 फेस मास्क, जल्दी दिखेगा असर


Homemade Face Mask For Winter Dark Circles: सर्दी में स्किन को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही से स्किन ड्राई होने के साथ स्किन फट भी जाती है। सर्दियो में रूखी स्किन के साथ डार्क सर्कल की समस्या भी कई गुना बढ़ा जाती हैं। डार्क सर्कल काफी जिद्दी होते हैं, जो चेहरे की सुंदरता को कम करने के साथ यह मेकअप से भी आसानी से नहीं छुपते हैं। डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, नींद कम लेना, पोषक तत्वों की कमी और खराब लाइफस्टाइल। अक्सर लोग सर्दी में डार्क सर्कल को कम करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन के लिए हानिकारक भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दी में डार्क सर्कल से परेशान हैं, तो ये फेस मास्क लगाएं। ये मास्क नेचुरल तौर पर स्किन को पोषण देंगे और स्किन की समस्याओं को भी दूर करेंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में डार्क सर्कल को कम करने वाले फेस मास्क के बारे में।

1. टमाटर और नींबू के रस का फेस मास्क

सामग्री

3 चम्मच- टमाटर का रस

1 चम्मच- नींबू का रस

टमाटर और नींबू के रस का फेस मास्क बनाने का तरीका

टमाटर और नींबू के रस का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे डार्क सर्कल या पूरे चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क डार्क सर्कल को कम करने के साथ पिंपल्स को कम करता हैं। 

GLOWING SKIN

2. आलू का फेस मास्क

सामग्री

3 चम्मच- आलू का रस

1 चम्मच- एलोवेरा जेल

आलू का फेस मास्क बनाने का तरीका

आलू का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाएं। फिर इस पेस्ट को डार्क सर्कल और चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क झुर्रियों को कम करने के साथ डार्क सर्कल को कम करता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में लगाएं संतरे से बने ये 5 फेस मास्क, दाग-धब्बों और टैनिंग से मिलेगा छुटकारा

3. संतरे और ग्लिसरीन का फेस मास्क

सामग्री

3 चम्मच- संतरे का जूस

1 चम्मच- ग्लिसरीन

संतरे और ग्लिसरीन का फेस मास्क बनाने का तरीका

संतरे और ग्लिसरीन का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजो को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और काले घेरों पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क सर्दी में स्किन को पोषण देने के साथ डार्क सर्कल पर बहुत जल्दी असर दिखाता है।

सर्दियों में डार्क सर्कल्स कम करने के लिए यह फेस मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

जीरे से बना स्क्रब इस्तेमाल करने से दूर होंगी कई समस्याएं, जानें फायदे और तरीका

Disclaimer