Expert

डार्क सर्कल्स हटाने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें ये 6 फेशियल एक्सरसाइज, जानें तरीका

डार्क सर्कल्स और डल स्किन की समस्या कम करने के लिए आप फेशियल एक्सरसाइज कर सकते हैं। जानें कौन-सी एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क सर्कल्स हटाने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें ये 6 फेशियल एक्सरसाइज, जानें तरीका


Facial Exercises To Reduce Dark Circles: आजकल फेशियल एक्सरसाइज का ट्रेंड काफी ज्यादा है। आपको सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो मिल जाएंगी, जिसमें फेशियल एक्सरसाइज के फायदे बताए गए हो। फेशियल एक्सरसाइज त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। अगर आपको रिंकल्स और फाइन लाइंस की समस्या है, तो फेशियल एक्सरसाइज से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको डार्क सर्कल्स और डल स्किन की परेशानी रहती हैं, तो इनमें भी फेशियल एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती हैं। डार्क सर्कल्स हटाने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए योगा एक्सपर्ट काम्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। आइये लेख के माध्यम से जानें इन फेशियल एक्सरसाइज के बारे में।

FACIAL

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोज करें ये फेशियल एक्सरसाइज

इन फेशियल एक्सरसाइज की मदद से आपको डार्क सर्कल्स से राहत मिलेगी और स्किन में नेचुरल ग्लो आएगा।

फेशियल स्लैपिंग- Facial Slapping

आपको शुरुआत के 30 सेकेंड फेशियल स्लैपिंग एक्सरसाइज करनी है। इसके अभ्यास से फेस पर नेचुरल ग्लो बना रहेगा। इसके साथ ही, ब्लड फ्लो बढ़ेगा और चेहरे से डार्क स्पॉट्स कम होंगे। इससे डार्क सर्कल्स और पिग्मेंटेशन कम होगी। यह एक्सरसाइज स्किन में कोलेजन बूस्ट करने में भी मदद करेगी। ध्यान रखें कि आप चेहरे पर बहुत ज्यादा प्रेशर के साथ ये एक्सरसाइज न करें। 

एयर पफ पोज- Air Puff Pose

एयर पफ पोज में आपको होंठों पर उंगली रखकर मुंह को फुलाना है। इस एक्सरसाइज को कम से कम 30 सेकेंड तक जरूर करें।  इससे स्किन टोन होने के साथ टाइट भी रहती है। अगर आपके चेहरे पर सूजन है, तो इसके अभ्यास से चेहरे की सूजन भी कम होने लगेगी। यह डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए असरदार एक्सरसाइज है। 

इसे भी पढ़ें- रोजाना करें ये 6 फेशियल एक्सरसाइज, दूर हो जाएगी कई समस्याएं और हेल्दी रहेगी स्किन

आई ब्लिंकिंग- Eye Blinking

आई ब्लिंकिंग एक्सरसाइज के लिए अपनी दोनों आंखों के नीचे वी शेप बनाएं। अब आंखों को धीरे-धीरे झपकाएं और ऐसा लगातार 15 बार करें। इस एक्सरसाइज से आंखों की ड्राईनेस कम होती है और काले घेरे की समस्या भी कम होने लगती है। इससे आखें हेल्दी रहती हैं और स्किन ग्लोइंग रहती है। 

अंडर आई टैपिंग- Under Eye Tapping

अंडर आई टैपिंग एक असरदार और आसान एक्सरसाइज है। इसे भी आपको कम से कम 30 सेकेंड तक करना है। इस एक्सरसाइज को करने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं। साथ ही, आपको आंखों की सूजन से राहत भी मिलती है। इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से जरूर करें। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे का फैट कम करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज, स्लिम हो जाएगा फेस

लिम्प ड्रैनेज- Lymph Drainage

लिम्प ड्रैनेज स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। यह एक्सरसाइज ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करती है। इससे फाइन लाइंस और रिंकल्स की समस्या कम होती है। आपका स्किन टेक्सचर ठीक होता है। यह एक्ने और ब्रेक आउट भी कम करने में मददगार है। 

रोज सुबह 2 मिनट ही ये फेशियल एक्सरसाइज को करने से आपको कई फायदे मिलेंगे। ध्यान रखें कि फेशियल एक्सरसाइज करते वक्त आपको कोई ऑयल या मॉइस्चराइजर नहीं लगाना है।अगर आपकी कोई फेस सर्जरी हुई है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही ये फेशियल एक्सरसाइज करनी चाहिए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)

Read Next

गर्भावस्था की पहली तिमाही में रोज करें ये 7 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version