
When Should Start Exercising During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान हर छोटी से छोटी चीज का विशेष ध्यान रखना होता है। क्या खाना चाहिए किस तरह सोना या बैठना चाहिए। ऐसे में कोई भी लापरवाही मां और बच्चे को नुकसान कर सकती है। गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे पूरी बॉडी की मसल्स एक साथ काम करती हैं। बॉडी में ब्लड और न्यूट्रिशन का फ्लो बेहतर होता है। लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि प्रेग्नेंसी में हर किसी की समस्याएं अलग होती हैं। इसलिए आप जो भी एक्सरसाइज करें अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे फीटस की हेल्दी ग्रोथ में मदद मिलती है। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए, इस बारे में जानकारी देते हुए योगा एक्सपर्ट काम्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख के माध्यम से जानें इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में।
गर्भावस्था में पहली तिमाही में कौन-सी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए- Stretching Exercises For First Trimester of Pregnancy
साइड स्ट्रेचिंग करें- Seated Side Stretching
आपको जमीन पर बैठकर ये साइड स्ट्रेचिंग करनी है। इसके लिए आपको पहले एक साइड बॉडी को मोड़ना है। इसी तरह आपको दूसरी साइड भी बॉडी को मोड़ना है। इस तरह से आपको तीन राउंड करने हैं।
गर्दन की एक्सरसाइज करें- Neck Rotation
नीचे जमीन पर बैठकर ही यह स्ट्रेचिंग करें। घुटनों पर हाथ रखें और गर्दन को क्लॉकवाइज एंटीक्लाकवाइज 10 बार घुमाएं।
कोहनी को घुमाएं- Elbow Rotation
अब दोनों हाथों को सीधा करते हुए कंधों पर रखें। अब हाथों को कंधों पर रखकर घुमाएं। इसे दोनों साइड रोटेट करें। इस तरह से आपको 10 बार रोटेट करना है।
इसे भी पढ़ें- लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो जरूर करें ये 5 स्ट्रेचेस, अकड़न और दर्द से मिलेगी राहत
हथेलियों को घुमाएं- Wrist Rotation
अब दोनों हाथों को सामने की ओर सीधा रखें। अब आपको हाथों के बजाय हथेलियों को घुमाना है।
तितली आसन करें- Butterfly Pose
अब जमीन पर बैठकर तितलीआसन करें। इसके लिए आपको सीधी कमर करके जमीन पर बैठना है। अब दोनों पैरों के अंगूठे पकड़कर जांघों को हिलाएं। यह आसान प्रेग्नेंसी में फायदेमंद होता है। इस एक्सरसाइज को आपको कम से कम एक मिनट तक करना है।
एंकल एक्सरसाइज- Ankle Exercise
अब आपको एंकल एक्सरसाइज करनी है। इसके लिए योगा मैट पर सीधा बैठ जाएं। पैरों को जोड़ते हुए आगे की ओर फैलाएं। अब पैरों को आगे-पीछे स्ट्रेच करें। इस आसन को आपको 15 बार करना है।
चाइल्ड पोज- Child’s Pose
प्रेग्नेंसी में चाइल्ड पोज एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे बालासन भी कहा जाता है। इसे आपको जमीन पर लेटकर और पैरों को मोड़ते हुए करना है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज से राहत पाने के लिए करें ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर
जानें प्रेग्नेंसी में किन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए
- कच्चे स्प्राउट बिल्कुल न खाएं। इससे आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है।
- शराब और प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल अवॉइड करें। क्योंकि ये चीजें आपको नुकसान कर सकती हैं।
- ऐसी एक्सरसाइज या योगा न करें जिनसे पेट पर ज्यादा दवाब पड़ें।
- हर किसी की समस्याएं अलग होती हैं। इसलिए आप जो भी एक्सरसाइज करें अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version