स्ट्रेचिंंग की मदद से आप स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं और एंग्जाइटी की समस्या को दूर करने के लिए भी स्ट्रेचिंग फायदेमंद होती है। मसल्स को रिलैक्स करने के लिए और शरीर में लचीलापन बनाए रखने के लिए भी शरीर के लिए स्ट्रेचिंग जरूरी है। इस लेख में हम बता रहे हैं आपको 5 स्ट्रेच जिनकी मदद से आप अपनी बॉडी की मसल्स को रिलैक्स कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. चाइल्ड पोज (Child pose)
कंधे और पूरे शरीर को रिलैक्स करने के लिए चाइल्ड पोज फायदेमंद माना जाता हे। इस पोज को आप 3 से 5 मिनट के लिए ट्राय कर सकते हैं। इस पोज को करने से बॉडी रिलैक्स होती है। चाइल्ड पोज को आप सोने से आधे घंटे पहले ट्राय कर सकते हैं, इसकी मदद से आप शरीर की मसल्स को रिलैक्स कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हार्मोन्स के संतुलन के लिए कैसे फायदेमंद है पैदल चलना, जानें एक्सपर्ट से
2. लोअर बैक रोटेशन (Lower back rotation)
पीठ के दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप लोअर बैक रोटेशन ट्राय कर सकते हैं। रीढ़ की हड्डी के साथ-साथ बैक मसल्स को रिलैक्स करने के लिए लोअर बैक रोटेशन फायदेमंद होता है। ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने के लिए और रीढ़ की हड्डी का दर्द दूर करने के लिए आप लोअर बैक रोटेशन को ट्राय कर सकते हैं।
3. प्लैंक करें (Plank exercise)
मसल्स को रिलैक्स करने के लिए आप प्लैंक एक्सरसाइज कर सकते हैं, इसके जरिए आपके शरीर की स्ट्रेचिंग होगी और कोर मसल्स मजबूत बनेंगी। मेटाबॉलिज्म मजबूत करने के लिए और शरीर की मसल्स में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए प्लैंक को फायदेमंद माना जाता है। पॉश्चर को बेहतर करने के लिए भी प्लैंक का अहम रोल होता है। प्लैंक करते समय आपको इस पोज को कम से कम 2 मिनट के लिए होल्ड करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- फ्लैट हिप्स से परेशान हैं तो जानें ऐसी 5 एक्सरसाइज जिन्हें करने से हिप्स को मिलेगा परफेक्ट राउंड शेप
4. पिजन स्ट्रेच करें (Pigeon stretch)
आपको मसल्स को रिलैक्स करने के लिए पिजन स्ट्रेच करना चाहिए। इस स्ट्रेच के लिए आपको अपने सिर को ऊपर की ओर उठाना है और एक पैर के घुटने को जमीन पर टेककर दूसरे पैर को पीछे की तरफ स्ट्रेच करना है। आपको 90 डिग्री का एंगल बनाकर रखना है। आपको स्ट्रेच को 3 से 5 मिनट तक होल्ड करके रखना है और दूसरे पैर के साथ भी यही प्रक्रिया दोहरानी है।
5. कोबरा पोज करें (Cobra pose)
कोबरा पोज को स्फिंक्स स्ट्रेच भी कहते हैा। आप कोबरा पोज की मदद से मसल्स को रिलैक्स कर सकते हैं। कमर को बट की मसल्स को रिलैक्स करने के लिए भी ये पोज फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज से मसल्स को आराम मिलेगा और शरीर की जकड़न खत्म होगी।
स्ट्रेच करते समय इन बातों का ध्यान रखें
स्ट्रेचिंग अगर गलत तरीके से की गई हो तो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इन टिप्स को फॉलो करें-
- एक्सरसाइज से पहले आपको वॉर्म अप जरूर करना चाहिए, अपनी मसल्स को रिलैक्स करने ओर टेंडन की मसल्स को आराम देने के लिए आप स्ट्रेच करने से पहले 10 से 15 मिनट वॉर्मअप करें।
- स्ट्रेच करते समय आराम से सांस लेते रहें, आपको सांस रोकना नहीं है केवल आराम से ब्रीदिंंग प्रक्रिया फॉलो करनी है।
- स्ट्रेचिंंग के दौरान होल्ड करने के तरीके के मुताबिक उसका असर आपके शरीर पर पड़ता है, आपको कुछ समय के लिए मसल्स को खींंचकर रखना है।
- स्ट्रेचिंग से पहले आपको तनाव मुक्त रहना चाहिए, अगर तनाव में हैं तो आपको स्ट्रेचिंग या एक्सरसाइज करने में दिक्कत हो सकती है। आपको स्ट्रेचिंग के दौरान से आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद कुछ भी खाना अवॉइड करना है।
इन 5 आसान स्ट्रेच को करने से बॉडी रिलैक्स होगी और आपकी मसल्स को भी आराम मिलेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version