हर महिला अपनी परफेक्ट बॉडी शेप के लिए कई तरह की एक्टिविटीज करती है, जैसे योगा, डांस और एक्सरसाइज। इसके साथ ही कई महिलाएं डाइटिंग का सहारा भी लेती हैं। आजकल महिलाएं फ्लैट हिप्स की समस्या को लेकर बहुत परेशान रहती हैं। इसके कारण उनके ऊपर कुछ कपड़े भी अच्छे नहीं लगते। इससे परेशान होकर अक्सर आप बाजार में मिलने वाले उत्पादों का इस्तेमाल भी करती हैं। केमिकल युक्त होने के कारण यह सेहत के लिए हानिकारक भी होते हैं। (How to get round butt in hindi)
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें करने से आप हिप्स को पर्फेक्ट राउंड शेप दे सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं (easy butt exercises at home in hindi) -
1. स्टेप-अप (Step Up)
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए घर की सीढ़ियां, चेयर या बेंच का सहारा लें।
- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने एक पैर को उठाकर बेंच या सीढ़ी पर रखें।
- इतना करने के बाद अपने दूसरे पैर को भी तेजी से सीढ़ी पर रखें और एड़ी ऊपर करें।
- फिर नीचे उतरें, दूसरे पैर से भी ऐसा ही करें। इसे 20 बार करें।
इसे भी पढ़ें - सब के लिए फायदेमंद नहीं है ट्रेडमिल पर दौड़ना, जानें किन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक
2. लंजेस (Lunges)
- लंजेस एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हों।
- अब अपने एक पैर को आगे करें और एक पैर पीछे ही रहेगा।
- घुटनों को मोड़कर नीचे झुकें। पिछले घुटने को जमीन पर छुआएं।
- फिर सामान्य हो जाएं। इसी तरह दूसरे पैर से भी करें।
- ऐसा 15 से 20 बार करें।
3. स्क्वाट्स (Squats)
- सबसे पहले रीढ़ सीधी रखकर सीधे खड़े हों और सामने देखें।
- दोनों पैरों के बीच में थोड़ा गैप बनाएं।
- दोनों हाथों को सामने रखकर घुटनों को मोड़ते हुए नीचे झुकें।
- इसके बाद पुरानी अवस्था में लौटें।
इसे भी पढ़ें - पैर के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 5 एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, टखनों और पैर के पंजों के दर्द में भी मिलेगा आराम
4. जंप स्क्वाट्स (Jump Squats)
- स्क्वाट्स जंप करने के लिए सीधे खड़े हो। सामने की ओर देखें।
- घुटनों को मोड़ें और नीचे झुकें। इस समय पूरा नीचे नहीं बैठें।
- अब पूरी ताकत से छलांग लगाएं।
- ऐसा 8 से 10 बार करें।
5. अल्टरनेटिंग फॉरवर्ड लंजेस (Alternating Forward Lunges)
- सीधे खड़े होकर एक पैर आगे बढ़ाएं।
- अब बॉडी को झुकाएं।
- दोनों पैरों के बीच 90 डिग्री का कोण बनाएं।
- फिर वापस पीछे आएं।
- इतना करने के बाद दूसरे पैर से भी ऐसा ही करें।
इन एक्सरसाइज को करने से आपको हिप्स को पर्फेक्ट राउंड शेप देने में मदद मिलेगी। इन्हें करने से पैरों की मसल्स को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही इसे करने से बॉडी पॉश्चर सुधरता है। इनका रोजाना अभ्यास करके आप कैलोरी बर्न करने के साथ ही वजन भी घटा सकते हैं। (Exercise for round butt in hindi)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version