Expert

मानसून में फ‍िट रहने के ल‍िए करें ये 3 एक्‍सरसाइज, बीमार‍ियों से म‍िलेगा छुटकारा

मानसून में फ‍िट रहने के ल‍िए एक्‍सरसाइज करते रहना जरूरी है। एक्‍सरसाइज करने से व्‍यक्‍त‍ि फ‍िट रहता है और बीमार‍ियों से बचाव होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में फ‍िट रहने के ल‍िए करें ये 3 एक्‍सरसाइज, बीमार‍ियों से म‍िलेगा छुटकारा

Exercises To Stay Fit in Monsoon: मानसून में एक्‍सरसाइज करने से इंसान फ‍िट रह सकता है। मानसून में सर्दी, खांसी और अन्‍य बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। एक्‍सरसाइज करने से इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है। इससे बीमार‍ियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। बार‍िश में लोग उदासी या ड‍िप्रेशन महसूस करते हैं, लेक‍िन एक्‍सरसाइज करने से एंडोर्फ‍िन हार्मोन का स्‍तर बढ़ जाता है ज‍िससे मूड बेहतर होता है और आप खुश रहते हैं। मानसून में लोग घरों में बंद रहते हैं। इस दौरान, चाय, गर्म-गर्म पकौड़ों, समोसे खाए जाते हैं। इससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। न‍ियम‍ित एक्‍सरसाइज करने से वजन कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। बार‍िश के मौसम में, शारीर‍िक गत‍िव‍िध‍ि कम हो जाती है, लेक‍िन आप एक्‍सरसाइज करते रहेंगे, तो शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बरकरार रहेगी। मानसून में आलस और थकान महसूस होना भी आम बात है। इसे दूर करने के ल‍िए एक्‍सरसाइज करें। इस लेख में हम आपको बताएंगे 3 तरह की एक्‍सरसाइज, ज‍िसे करके आप मानसून के दौरान खुद को फ‍िट रख सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने वेट लॉस कोच और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की। 

1. मानसून में फ‍िट रहने के ल‍िए रन‍िंग करें- Running For Fitness in Monsoon 

exercises to stay fit in monsoon

  • मानसून के द‍िनों में दौड़ने से ताजगी महसूस होती है और मनोबल बढ़ता है। बारिश की ठंडी बौछारें शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं, जिससे आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं। प्राकृतिक वातावरण में दौड़ने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और आप ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं।
  • मानसून में फ‍िट रहने के ल‍िए ऐसा रास्‍ता चुनें, जहां फ‍िसलन न हो। 
  • ग्र‍िप वाले र‍न‍िंग शूज पहनें और हल्‍के सूती कपड़े पहनकर रन‍िंग करें। 
  • रन‍िंग करने से पहले वार्मअप और स्‍ट्रेच‍िंग करें। 
  • मानसून में पानी पीते रहें और ब्रेक लेकर रन‍िंग करें।    

2. मानसून में फ‍िट रहने के ल‍िए करें सूर्य नमस्‍कार- Surya Namaskar Steps 

  • सूर्य नमस्कार एक संपूर्ण बॉडी वर्कआउट है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है और तनाव को कम करके मन को शांत करता है।
  • नमस्कार मुद्रा में खड़े होकर शुरू करें।
  • हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और पीछे की ओर झुकें।
  • आगे की ओर झुकें और हाथों को जमीन पर रखें।
  • दाएं पैर को पीछे की ओर खींचें और घुटनों को जमीन पर रख लें।
  • पूरे शरीर को सीधा रखते हुए प्लैंक पोज़िशन में आ जाएं।
  • घुटनों, छाती और ठोड़ी को जमीन पर रखें।
  • कोबरा पोज़ में ऊपर की ओर उठें, इसके बाद डाउनवर्ड डॉग पोज़िशन में जाएं।
  • दाएं पैर को आगे लाएं और फिर से खड़े हो जाएं।
  • इस पूरी प्रक्रिया को 5-10 बार दोहराएं।

3. मानसून में फ‍िट रहने के ल‍िए प्लैंक करें- Plank Workout For Fitness

  • प्लैंक एक्‍सरसाइज कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाती है, पूरे शरीर की स्थिरता में सुधार करती है और मांसपेशियों के लचीलेपन को  बढ़ाता है।
  • फोरआर्म प्लैंक पोज़िशन में जाएं ज‍िसमें कोहनियों और पंजों पर शरीर को उठाएं।
  • शरीर को सीधा और स्थिर रखें और पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें।
  • इस पोज़िशन को 1 मिनट तक होल्ड करें।
  • धीरे-धीरे समय को बढ़ाकर 2-3 मिनट तक होल्ड करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।   

Read Next

एड़ी में दर्द से रहते हैं परेशान? करें ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

Disclaimer