Exercises For Heel Pain: एड़ियों में अकड़न, सूजन और दर्द जैसी समस्याएं लोगों में बहुत आम हैं। खासकर ठंड के मौसम में हम में से ज्यादातर लोग एड़ी में दर्द का सामना करते हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगती है, कुछ लोगों को गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन कुछ फायदा देखने को नहीं मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की मदद से आप एड़ियों के दर्द (Heel Pain) से छुटकारा पा सकते हैं। अगर नियमित इनका अभ्यास करते हैं, तो इससे एड़ी के जोड़ों की जकड़न दूर होने के साथ ही सूजन को दूर करने में भी मदद मिलती है। यह एक्सरसाइज आपके पैर और एड़ी के जोड़ों को मजबूत बनाती है। साथ ही लचीलेपन को भी बढ़ावा देती है। इस लेख में हम आपको एड़ी में दर्द के लिए 3 आसान एक्सरसाइज (edi ke dard ke liye exercise) बता रहे हैं।
एड़ी में दर्द के लिए एक्सरसाइज- Exercise For Heel Pain
1. हील रेज (Heel Raise)
यह एक्सरसाइज ठीक काल्फ रेज की तरह करनी होती है, इसमें आपको अपने पैर के पंजों के बल पर शरीर का भार रखना होता है और एड़ी को ऊपर उठाते हुए शरीर ऊपर की ओर स्ट्रेच करना होता है। सुबह उठने के बाद आप इसके 100 रेप्स लगा सकते हैं।
2. फूट रेज (Foot Raise)
इस एक्सरसाइज में आपको हील रेज के ठीक विपरीत करना होता है। इसमें आपको अपनी एड़ी को जमीन पर रखते हुए, उसको जमीन से सटाकर ओर पंजे के ऊपर की और स्ट्रेच करना होता है। इसके भी आप 100 रेप लगा सकते हैं।
इसे भी पढें: एक्सरसाइज न करने से क्या होता है? जानें सेहत को होने वाले नुकसान
3. टो स्क्रंच एंड स्प्ले (Toe Scrunch and Splay)
अगर आप एड़ी में दर्द का सामना नियमित रूप से करते हैं, तो आपको सुबह सोकर उठने के बाद और बिस्तर से उतरने के बाद पैरों पर कोई भार डाले बिना, बिस्तर के किनारे पैरों को जमीन पर रखकर बैठ जाएं, फिर अपनी उंगलियों को इस तरह करें जैसे कि आप पैर की उंगलियों से मुट्ठी बना रहे हैं। फिर मुट्ठी को खोलते हुए उंगलियों को आगे की ओर स्ट्रेच करें। ऐसा 10-15 बार करें, यह आपको जल्द राहत पाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: अनुलोम विलोम करते समय अक्सर ये 5 गलतियां करते हैं लोग, जानें सही तरीका
यह भी ध्यान रखें:
इन आसान एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास करने से आप एड़ी के दर्द से बचाव और आसानी से राहत पा सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि यह कोई चिकित्सीय विकल्प नहीं है। अगर एड़ी में दर्द का कारण चोट या कोई अन्य कारक है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह लेकर ही कुछ करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version