Doctor Verified

कहीं आपकी एड़ी में दर्द का कारण इन 5 चीजों की कमी तो नहीं? जानें डॉक्टर से

एड़ी में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी भी शामिल है। आइए जानते हैं शरीर में किसकी कमी से एड़ी में दर्द होता है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
कहीं आपकी एड़ी में दर्द का कारण इन 5 चीजों की कमी तो नहीं? जानें डॉक्टर से


बहुत ज्यादा चलने, खड़े रहने, नंगे पैर घर का काम करने या ठंड में एड़ी फटने के कारण एड़ियों में दर्द होना एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। लेकिन, कई बार बिना इन कारणों के ही एड़ी में बहुत ज्यादा दर्द होता है। कई बार लोग अपने एड़ी में दर्द का कारण नहीं जान पाते हैं, जिसके कारण दर्द सिर्फ बढ़ता रहता है और रोजमर्रा के कामकाज करने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, क्या आपको पता है शरीर में कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी भी एड़ी में दर्द का कारण (eri me dard kyu hota h) बन सकता है। ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते है शरीर में किसकी कमी से एड़ी में दर्द होता है?

एड़ी में दर्द किसकी कमी से होता है? - What deficiency causes heel pain in hindi

एड़ी में दर्द होने के पीछे कई कारण (eri me dard ke karan) हो सकते हैं, जिसमें कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी भी शामिल है, जिसमें-

1. विटामिन D की कमी

शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती है। विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जो हड्डियों को बेहतर रखने में मदद करता है। इसलिए, अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर हो जाती है, और उसमें सूजन या दर्द की समस्या होने लगती है, जो एड़ी की हड्डी में दर्द का कारण बनता है।

इसे भी पढ़ें: एड़ी के दर्द से राहत के लिए करें ये उपाय, डॉक्टर से जानें

2. कैल्शियम की कमी

एड़ी में दर्द का कारण शरीर में कैल्शियम की कमी भी एक बड़ा कारण हो सकता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द, सूजन और थकान की समस्या महसूस हो सकती है। दरअसल, जब आपके शरीर में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है तो यह हड्डियों से कैल्शियम लेना शुरू कर देता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है और एड़ी में भी दर्द होने लगता है।

3. मैग्नीशियम की कमी

मैग्नीशियम की कमी शरीर की मांसपेशियों और नसों से जुड़ी समस्याओं का कारण बनती है। शरीर में इस मिनरल की कमी से मांसपेशियां सिकुड़न की समस्या हो सकती है, जो एड़ी में दर्द का कारण भी बनता है।

eri-me-dard-ke-kara-inside

4. फास्फोरस की कमी

हमारे शरीर में फास्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियों में कमजोरी और दर्द की समस्या हो सकती है, खासकर हड्डियों में।

इसे भी पढ़ें: एड़ी में दर्द हो तो क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें और डाइट में करें बदलाव

5. आयरन की कमी

शरीर में आयरन की कमी के कारण होने वाली एनीमिया की समस्या से भी एड़ी में दर्द हो सकता है। आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन सही तरह से फ्लो नहीं कर पाता है, जिससे मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द होने लगता है, जिससे एड़ी में दर्द होना आम है।

निष्कर्ष

एड़ी में दर्द की समस्या सिर्फ चोट लगने या स्किन के फटने के कारण नहीं होता है, बल्कि कई बार ये शरीर में कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, अगर आपकी एड़ी में भी दर्द की समस्या है तो आप बिना डॉक्टर से कंसल्ट करें और विटामिन या मिनरल की कमी का पता लगाकर सही डाइट फॉलो करने की कोशिश करें।

Image Credit: Freepik

Read Next

स्लिप डिस्क से जुड़ी हैं ये 5 गंभीर समस्याएं, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer

TAGS