Sun Oct 18, 2026 | 09:24 AM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

ऑफिस में बैठते समय किन गलतियों से बचना चाहिए? जानें इनका शरीर पर असर

Office Posture Mistakes: ऑफिस में बैठते समय आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, जैसे पैरों को क्रॉस करके न बैठें और टूटी चेयर में बैठने से भी बचें।
ऑफिस में बैठते समय किन गलतियों से बचना चाहिए? जानें इनका शरीर पर असरऑफिस में बैठते समय किन गलतियों से बचना चाहिए? जानें इनका शरीर पर असर

Bad Office Posture: डेस्क जॉब में काम करने वाले लोग अक्सर कमर दर्द, पीठ दर्द, कंधों में दर्द और गर्द दर्द से परेशान रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप ऑफिस में बैठते समय सही पोजिशन का ध्यान नहीं रखते हैं और बार-बार बैठते हुए कुछ सामान्य गलतियां रहते हैं। अब सवाल है, वो गलतियां कौन-सी हैं? और उनमें सुधार कैसे किया जा सकता है? परेशान न हो। इस लेख में हम आपको ऑफिस में बैठते समय किन गलतियों को नहीं करना है, इस बारे में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से विस्तार से बताएंगे।

ऑफिस में बैठते समय किन गलतियों को करने से बचें- Common Sitting Mistakes At Work

Mistakes To Avoid While Sitting In Office 1 (5)Mistakes To Avoid While Sitting In Office 1 (5)

खराब पोस्चर में बैठना

ऑफिस में ज्यादातर लोग खराब पोस्चर में बैठते हैं। जैसे कोई बहुत ज्यादा झुककर बैठता है, तो कोई बहुत ऊंची चेयर पर बैठते है या कोई बहुत नीची चेयर में बैठता है, जिससे उन्हें अपने हाथों और गर्द को ऊपर करना पड़ता है। जब आप अपनी डेस्क पर रखे स्क्रीन को अपनी आंखों के लेवल पर सेट नहीं करते हैं, तो ऐसे में बैठते हुए पोस्चर खराब हो जाता है। ऐसे में गर्दन, कंधे और कमर में दर्द होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस की ये गलतियां बनती हैं रात में नींद न आने का कारण, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

पैरों को क्रॉस करना

जब आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठते हैं, तो पैरों को क्रॉस करके बैठना सही नहीं होता है। यह भी एक बड़ी गलती है, जो ज्यादातर लोग करते हैं। पैरों को क्रॉस करके बैठने से ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है, जिससे पैरों में सुन्नपन और झुनझनाहट हो जाती है। इसलिए, लंबे समय तक इस पोजिशन में कभी न बैठें।

टूटी चेयर पर बैठना

क्या आप जानते हैं कि जब आप खराब या टूटी चेयर पर बैठते हैं, तो इसका आपकी पीठ पर क्या असर पड़ता है? ऐसी चेयर पर बैठने की वजह से आपकी कमर में दर्द हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि खराब चेयर पर बैठने की वजह से स्पाइन अलाइनमेंट बिगड़ सकती है और सिटिंग पोजिशन सही न होने से आपकी कई अन्य परेशानियां भी होने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें- ओवरटाइम करने वाले लोगों को हो सकती हैं ये 6 शारीरिक समस्याएं, जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें


ब्रेक न लेना

क्या आप लगातार कई घंटों तक एक ही पोजिशन पर बैठ सकते हैं? डॉक्टरों की मानें, तो ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। खासकर, डेस्क जॉब करने वालों को घंटों एक सीट पर बैठने से बचना चाहिए। हर 30-40 मिनट में अपनी सीट से उठें, ब्रेक लें, कहीं टहल आएं और इसके बाद फिर से काम शुरू करें। इस दौरान स्ट्रेचिंग करने से आप रिलैक्स भी फील करते हैं।

पैरों को लटकाना

ऑफिस में लोग पैरों को लटाक कर बैठते हैं या क्रॉस करके बैठते हैं। दोनों ही स्थितियों में लंबे समय तक बैठना सही नहीं होता है। ऐसा क्यों? क्योंकि जब आप काफी देर तक पैरों को लटकाकर बैठते हैं, तो इसकी वजह से पैरों ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है, मसल्स पेन होता है और स्वेलिंग भी आ जाती है। बेहतर होगा कि आप अपनी सीट के पास एक फुट स्टेपर रखें। पैरों को फुट स्टेपर पर रखने से आराम मिलता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • बहुत देर तक बैठने के क्या नुकसान हैं?

    बहुत देर तक बैठने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज आदि। यहां तक कि फिजिकल एक्टिविटी न करने की वजह से कैंसर का रिस्क भी बढ़ता है।
  • ज्यादा काम करने से शरीर में क्या होता है?

    काम करने शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। लेकिन, आपको समय-समय पर रेस्ट भी करना चाहिए। तभी शरीर की खोई हुई एनर्जी लौटती है और आप काम को नए सिरे से करने में सक्षम होते हैं। बहरहाल, अगर आप बिना रेस्ट किए काम करते हैं, तो इसकी वजह से थकान, कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • सीधे बैठने के क्या फायदे हैं?

    पोस्चर सही रखने के लिए जरूरी है कि आप कमर को सीधा रखें। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, गर्द दर्द में सुधार होता है और ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है।

Read Next

→ क्या स्लिप डिस्क सर्जरी सेफ होती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 06, 2025 15:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 06, 2025 15:45 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish