Office Chair Butt: ऑफिस चेयर बट कोई मेडिकल टर्म नहीं है। यह एक आम बोलचाल का शब्द है। यह शब्द एक ऐसे शारीरिक स्थिति का वर्णन करता है जिसमें लंबे समय तक बैठने के कारण बट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और फ्लैट या आकारहीन हो जाती हैं। ऑफिस में लगातार घंटों तक बैठने की आदत न केवल आपकी बॉडी के पॉश्चर (मुद्रा) को प्रभावित करती है, बल्कि इससे बट की मांसपेशियों में ब्लड फ्लो भी कम हो जाता है। समय के साथ, यह समस्या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे कमर दर्द, मोटापा और असामान्य ब्लड सर्कुलेशन संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकती है। इस लेख में हम जानेंगे कि 'ऑफिस चेयर बट' क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
ऑफिस चेयर बट क्या है?- What is Office Chair Butt
ऑफिस चेयर बट एक सामान्य शब्द है, जो यह बताता है कि लंबे समय तक बैठने की वजह से आपके ग्लूटियल मसल्स (बट की मांसपेशियां) कमजोर और निष्क्रिय हो जाती हैं। यह तब होता है जब शरीर लंबे समय तक बैठने की मुद्रा में रहता है, जिससे ग्लूट्स की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इससे न केवल बट की शेप पर असर पड़ता है, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। जब ग्लूट्स कमजोर हो जाते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव शरीर के संतुलन और मूवमेंट पर पड़ता है, जिससे कमर और कूल्हों में दर्द की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- अधिक उम्र में अनियमित शिफ्ट में काम करने से सेहत को पहुंचते हैं गंभीर नुकसान, स्टडी में हुआ खुलासा
ऑफिस चेयर बट से बचने के उपाय- How to Prevent Office Chair Butt
- अगर आप दिनभर ऑफिस में बैठे रहते हैं, तो हर 30-40 मिनट में उठकर थोड़ा टहलें। छोटी-छोटी गतिविधियां, मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती हैं और आपको एक्टिव बनाए रखती हैं।
- ऑफिस चेयर बट को ठीक करने के लिए सबसे अच्छा तरीका ग्लूट्स की मांसपेशियों को एक्टिवेट करना है। स्क्वैट्स, लंजेस और ब्रिज जैसी एक्सरसाइज इन मांसपेशियों को टोन करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इन्हें करने से बट की शेप बेहतर होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- बैठते समय रीढ़ की हड्डी सीधी और कंधे पीछे रखें। आपकी कुर्सी ऐसी होनी चाहिए, जो आपकी बॉडी के नैचुरल कर्व्स को सपोर्ट करे। इससे कमर और बट पर दबाव कम होगा और मांसपेशियां निष्क्रिय नहीं होंगी।
- स्टैंडिंग डेस्क आपको लंबे समय तक खड़े होकर काम करने का विकल्प देता है। इससे मांसपेशियां निष्क्रिय नहीं होतीं और आप ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
- अगर आपका बैठने का समय बहुत ज्यादा है, तो कुर्सी पर पिलो या कुशन रखें, जिससे बट की मांसपेशियों पर दबाव कम हो। यह आपके बैठने की मुद्रा को सही रखने में मदद करेगा।
- नियमित रूप से बट और कमर की मांसपेशियों की मालिश और स्ट्रेचिंग करें। इससे मांसपेशियों में टेंशन कम होगी और रक्त प्रवाह बेहतर होगा।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे मांसपेशियों में ऊर्जा बनी रहती है।
ऑफिस चेयर बट एक तेजी से बढ़ती हुई समस्या है, जिसका सामना ज्यादातर लोग ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने के कारण कर रहे हैं। लेकिन सही उपायों और जीवनशैली में बदलाव करके इसे रोका जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।