Can Prolonged Sitting Cause Sciatica Pain: जब साइटिका नर्व में दर्द होता है, तो उसे हम साइटिका पेन कहते हैं। यह नर्व हमारे शरीर की सबसे लंबी नर्व है, जो कि नितंब से होते हुए पैरों तक जाती है। जब साइटिका नर्व पर दबाव बनता है, तब यह समस्या पैदा होती है। अगर इसके कारणों का जिक्र करें,तो इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि स्लिप्ड डिस्क, स्पाइनल स्टेनोसिस आदि शामिल हैं। साइटिका पेन होने पर पैरों में झुनझुनाहट, सुन्नपन, पैरों में कमजोरी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। बहरहाल, माना जाता है कि कभी-कभी खरबा जीवनशैली भी साइटिका का कारण बन सकती हैं। यह भी लोगों के बीच प्रचलित है कि लंबे समय तक बैठे रहने के कारण साइटिका हो सकता है। आइए, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है?
क्या लंबे समय तक बैठे रहने के कारण साइटिका हो सकता है?- Can Prolonged Sitting Cause Sciatica
डॉ. अभिषेक वैश का कहना है, "यह सच है कि लंबे समय तक बैठे रहने के कारण साइटिका हो सकता है। यहां तक कि बैठे रहने से साइटिका का दर्द बढ़ सकता है, जो कभी-कभी असहनीय हो जाता है।" सवाल है, ऐसा क्यों होता है? डॉ. अभिषेक वैश बताते हैं, "जब आप लंबे समय तक एक ही अवस्था में बैठे रहते हैं, तो ऐसे में स्पाइन, डिस्क और साइटिका नर्व पर दबाव पड़ता है। पीठ के निचले हिस्स और हिप्स पर भी अतिरिक्त प्रेशर बढ़ने की वजह से साइटिका का दर्द बढ़ने लगता है। यहां तक कि खराब तरीके से बैठने की पोजिशन आपके स्पाइनल में बदलाव कर सकती है, जो कि साइटिका पेन को ट्रिगर करती है।"
इसे भी पढ़ें: क्यों होता है साइटिका का दर्द और क्या है इलाज, जानें एक्सपर्ट की राय
लंबे समय तक बैठे रहने से साइटिका का दर्द ट्रिगर कैसे होता है
शरीर के निचले हिस्से पर दबाव
जब आप एक ही अवस्था में लंबे समय तक बैठते हैं और यही प्रक्रिया लंबे समय तक फॉलो करते हैं। इससे एक ही हिस्से पर बार-बार प्रेशर बनता है। खासकर, शरीर के निचले हिस्से पर यह दबाव अधिक पड़ने लगता है, जिससे साइटिका हो सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों का वजन ज्यादा है या ओबेसिटी का शिकार हैं, उनमें इस तरह की दिक्कत अधिक देखने को मिलती है।
डिस्क डिजनरेशन
समय के साथ और लगातार बैठने के कारण शरीर के निचले हिस्से पर दबाव बढ़ता जाता है, जोकि स्पाइन डिस्क को नुकसान पहुंचाता है, उसे खराब कर सकता है, जो कि हर्निएटेड डिस्क की वजह बनता है। ऐसे में साइटिका का रिस्क भी बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: Sciatica Pain: आपकी रोज की ये 5 आदतें बन सकती हैं साइटिका के दर्द का कारण
स्पाइन पर प्रेशर
जब आप बैठते हैं कि आपके शरीर का काफी ज्यादा भार आपकी स्पाइन पर होता है। यह खड़े रहने की तुलना में अधिक है। नतीजतन स्पाइन डिस्क पर नेगेटिव असर पड़ता है और स्पाइनल डिस्क और साइटिका जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ने लगता है।
साइटिका दर्द से कैसे आराम पाएं
- अपने पोस्चर में सुधार करें।
- लंबे समय तक एक पोजिशन पर न बैठें।
- अपने कोर मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाएं।
- लंबे समय तक बैठेन के बजाय खड़े होकर काम करें।
- बैठकर काम करना है, तो समय-समय पर ब्रेक लें।
इसे भी पढ़ें: साइटिका के दर्द में क्या परहेज करना चाहिए? जानें डॉक्टर से
निष्कर्ष
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि लंबे समय तक बैठे रहने के कारण साइटिका का दर्द होता है या इसकी कंडीशन बिगड़ सकती है। इसलिए, आप कोशिश करें कि लंबे समय तक एक ही जगह पर न बैठें। साथ ही, अपनी जीवनशैली में अच्छी आदतों को अपनाकर साइटिका के दर्द को मैनेज कर सकते हैं। जैसे मोटापा कम करना और एक्सरसाइज करना।