Doctor Verified

क्या ज्यादा देर तक बैठने से अंडकोष में दर्द हो सकता है? डॉक्टर से जानें

ऑफिस में लोगों को घंटों बैठकर काम करना पड़ता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि घंटों एक ही जगह पर बैठने से पुरुषों और महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। ऐसे में जानते हैं कि क्या ज्यादा देर तक बैठक से अंडकोष में दर्द की समस्या हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा देर तक बैठने से अंडकोष में दर्द हो सकता है? डॉक्टर से जानें


समय के साथ लोगों की जीवनशैली में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। यह बदलाव महिलाओं और पुरुषों दोनों की शारीरिक और प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। कई घंटों एक ही जगह पर लैपटॉप में काम करने के कारण आज के दौर में पीठ दर्द, हाथों में दर्द, रीढ़ की समस्या से जुड़े मामलों में इजाफा देखने को मिला है। लेकिन, दिन भर में ज्यादातर समय एक ही जगह पर लैपटॉप या कंप्यूटर के आगे बैठे रहने से कुछ पुरुषों को अंडकोष में दर्द की समस्या हो सकती है। इस लेख में इस लेख में मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय दहिफले से जानते हैं कि क्या लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करने से अंडकोष में दर्द की समस्या हो सकती है? साथ ही, इससे बचाव के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए?

क्या लंबे समय तक बैठने से अंडकोष में दर्द हो सकता है? - Can Sitting Too Long Cause Testicles Pain In Hindi

डॉक्टर बताते हैं कि लंबे समय तक बैठने से पुरुषों अप्रत्यक्ष रूप से ही सही लेकिन प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का जोखिम अधिक होता है। साथ ही, कुछ मामलों में यह पुरुषों के अंडकोषों में दर्द या असहजता की समस्या का कारण बन सकती है। इसका कारण शरीर की बनावट, ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट और कुछ मामलों में अन्य मेडिकल कंडीशन भी हो सकती है।

लंबे समय तक बैठने की वजह से अंडकोष में दर्द के कारण - Causes Of Sitting Too Long Cause Testicles Pain In Hindi

लंबे समय तक बैठने की वजह से अंडकोष में दर्द के पीछे कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके लिए जिम्मेदार कारको को आगे बताया गया है।

दबाव पड़ना (Pressure & Compression)

जब हम लंबे समय तक बैठे रहते हैं, विशेष रूप से कठोर या असुविधाजनक सतह पर, तो हमारे निचले शरीर पर दबाव बनता है। यह दबाव अंडकोषों के आसपास की नसों और टिश्यूज पर असर डालता है, जिससे हल्का दर्द या सुन्नपन हो सकता है।

can sitting too long cause testicles pain in

प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं

लंबे समय तक बैठे रहने से प्रोस्टेट ग्रंथि पर दबाव पड़ता है, जिससे प्रोस्टेटाइटिस (Prostatitis) या सूजन हो सकती है। यह भी अंडकोषों में दर्द का कारण बन सकता है।

नसों का दबना (Nerve Impingement)

कमर या पीठ के निचले हिस्से की नसें जब लंबे समय तक बैठने से दबती हैं, तो यह दर्द को अंडकोष की ओर भी जा सकता हैं। इसे "Referred Pain" कहा जाता है।

वैरिकोसील (Varicocele)

यह स्थिति तब होती है जब अंडकोष में रक्त ले जाने वाली नसें फैल जाती हैं। लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने से इसका दर्द और बढ़ सकता है।

अत्यधिक गर्म

लंबे समय तक बैठने से जांघों और अंडकोषों के बीच का हिस्सा गर्म हो जाता है, खासकर यदि तंग कपड़े पहने हो तो यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह गर्मी स्पर्म के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है और असहजता या जलन जैसी स्थिति पैदा कर सकती है।

लंबे समय तक बैठने से अंडकोष में होने वाले दर्द से कैसे बचाव करें? - Prevention Tips Of Testicles Pain In Hindi

  • ऑफिस में लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें। हर घंटे के बाद या कुछ समय के बाद में थोड़ा चलना या स्ट्रेचिंग करना बेहद जरूरी है। इससे शरीर के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है।
  • लंबे समय तक एक ही जगह बैठना हो तो ऐसे में कुशन युक्त सीट या आर्थोपेडिक कुर्सी इस्तेमाल करें, जिससे कूल्हों और अंडकोष पर दबाव न पड़ें।
  • तंग अंडरवियर या पैंट्स से परहेज करें। सूती और आरामदायक कपड़े बेहतर रहते हैं।
  • अत्यधिक वजन से पेल्विक क्षेत्र पर दबाव बढ़ता है, जो अंडकोष में दर्द का कारण बन सकता है।
  • यदि हल्का दर्द या जलन हो रही हो तो ठंडे पानी से सिकाई से राहत मिल सकती है।
  • यदि आप नियमित साइक्लिंग करते हैं, तो स्पेशल जेल सीट या पेडिंग वाला अंडरवियर पहनें ताकि अंडकोष पर सीधा दबाव न पड़े।

इसे भी पढ़ें: प्रोस्टेटाइटिस का इलाज कैसे किया जाता है? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

लंबे समय तक बैठना केवल कमर या रीढ़ के लिए ही नुकसानदायक नहीं है, बल्कि यह अंडकोषों में दर्द का भी कारण बन सकता है। जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव, जैसे समय-समय पर उठकर चलना, सही आसन अपनाना और ढीले कपड़े पहनने से इस परेशानी से बचा सकते हैं। यदि दर्द लगातार बना रहे या अन्य लक्षण नजर आएं, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

FAQ

  • प्रोस्टेट बढ़ने के मुख्य कारण क्या होते हैं?

    प्रोस्टेट का बढ़ना, जिसे सौम्य प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया भी कहा जाता है, एक सामान्य स्थिति है जो पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ होती है। प्रोस्टेट ग्रंथि के कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं, जिससे ग्रंथि का आकार बढ़ जाता है।
  • प्रोस्टेट की समस्या के लक्षण क्या होते हैं?

    प्रोस्टेट की समस्या के कई लक्षण हो सकते हैं, जिनमें बार-बार पेशाब आना, पेशाब में दर्द या जलन, और पेशाब का कम प्रवाह शामिल हैं। प्रोस्टेट की समस्याएं विभिन्न प्रकार की हो सकती हैं, जिनमें प्रोस्टेटाइटिस (सूजन या संक्रमण), प्रोस्टेट कैंसर, और बढ़े हुए प्रोस्टेट शामिल हैं। इन समस्याओं के कारण अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं।

 

 

 

Read Next

प्रोस्टेटाइटिस का इलाज कैसे किया जाता है? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

Disclaimer