Can excess sperm cause testicular pain in Hindi: कपल को कंसीव करने के लिए स्पर्म काउंट का अच्छा रहना बेहद जरूरी होता है। स्पर्म अंडकोष में बनते हैं और स्टोर रहते हैं। लंबे समय तक स्पर्म अंडकोष में सक्रिय रहते हैं। कई बार जब पुरुषों में स्पर्म की कमी हो जाती है तो ऐसे में वे इंफर्टिलिटी के शिकार हो जाते हैं। स्पर्म काउंट कम होने के चलते कंसीव करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर बच्चे पैदा करने के लिए कम से कम 40 मिलियन स्पर्म की जरूरत होती है। लेकिन, कुछ लोगों में स्पर्म काउंट जरूरत से ज्यादा रहता है।
हालांकि, स्पर्म काउंट ज्यादा रहना कोई समस्या की बात नहीं है। लेकिन, इस स्थिति से भी कई बार फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि शरीर में ज्यादा स्पर्म काउंट होने से अंडकोष में दर्द होता है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। आइए मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से जानते हैं इसके बारे में। (Can sperm cause testicle pain in Hindi) -
क्या जरूरत से ज्यादा स्पर्म होने पर अंडकोष में दर्द होता है?
डॉक्टर के मुताबिक स्पर्म काउंट हमेशा संतुलित रहना चाहिए। हालांकि, अंडकोष में दर्द होने के पीछे अन्य भी कई कारण हो सकते हैं, लेकिन स्पर्म ज्यादा होने से भी कई बार अंडकोष में दर्द हो सकता है। इससे अंडकोष में चुभन होने के साथ ही साथ भारीपन भी महसूस हो सकता है। कई बार लंबे समय तक बिना ऑर्गैज्म के सेक्स के चलते एपिडिडिमिस में स्पर्म या प्रेशर हो सकता है। इसके चलते कई बार एपिडिडिमल हाइपरटेंशन हो सकता है, जिससे अंडकोष में दर्द हो सकता है।
स्पर्म ज्यादा होने से अंडकोष में दर्द कैसे होता है?
स्पर्म काउंट ज्यादा होने से कई बार एपिडिडिमिस और स्क्रॉटम में जाने वाली ट्यूब ब्लॉक हो जाती है। ऐसे में आपको स्पर्मोटोसील हो सकता है और अंडकोष में दर्द हो सकता है। हालांकि, यह स्थिति सामान्य है और इसमें कोई चिंताजनक विषय नहीं है। ज्यादा स्पर्म काउंट होना कोई स्थायी नहीं बल्कि, कुछ समय के लिए ऐसा हो सकता है।
अंडकोष में दर्द होने के अन्य कारण
- अंडकोष में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- अंडकोष में चोट लगने, इंजरी होने या कुछ मामलों में टेस्टिकुलर टॉर्शन होने पर भी अंडकोष में दर्द हो सकता है।
- किडनी स्टोन होने के साथ-साथ इनगुनियल हर्निया और वैरिकोसील के चलते भी अंडकोष में दर्द हो सकता है।
- कई बार एपिडिडिमिटिस (इंफेक्शन), ऑर्चिटिस होने पर भी आपको अंडकोष में दर्द महसूस हो सकता है।
- कुछ मामलों में हाइड्रोसील होने के साथ-साथ टेस्टिकुलर कैंसर होने पर भी आपको यह दर्द महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - सेक्स करने का आपके दिमाग पर क्या प्रभाव पड़ता है? डॉक्टर से समझें
अंडकोष में दर्द होने पर क्या करें?
- अंडकोष में दर्द होने पर आपको आराम करना चाहिए साथ ही साथ ठंडे सेक का उपयोग करना चाहिए।
- अंडकोष में दर्द होने पर आपको इसे नजरअंदाज करने के बजाय जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- ऐसे में आपको आरामदायक कपड़े पहनने के साथ-साथ हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए।
- इससे राहत पाने के लिए आपको ठंडे या सामान्य तापमान में रहने की आदत डालनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 02, 2025 17:10 IST
Published By : Kunal Mishra