How To Reduce Testicle Pain And Swelling In Hindi: अंडकोष में दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे चोट लगना या एसटीआई जैसे कोई संक्रमण होता है। अंडकोष में दर्द होने की चाहे कोई भी वजह हो, यह बहुत दर्दनाक और भयावह होता है। अंडकोष में दर्द होने से पुरुषों के लिए असहजता बढ़ती है और रोजमर्रा के कामकाज करना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। अंडकोष में दर्द हो, तो पुरुषों को बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हां, कुछ उपायों की मदद से अंडकोष में हो रहे दर्द को कम किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी तकनीक के बारे में बता रहे हैं, जो काफी कारगर साबित हो सकती है। इस बारे में हमने नवी मुंबई स्थित मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की।
अंडकोष में दर्द और सूजन को कैसे कम करें- How To Reduce Testicle Pain And Swelling In Hindi
आइस पैक लगाएं
अंडकोष में हो रहे दर्द और सूजन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है, आइस पैस लगाना। आइस पैक को बहुत सावधानी पूर्वक अंडकोष में लगाएं और हल्के हाथों से इसे रब करें। अगर आपके पास आसइस पैक नहीं है, तो बेहतर होगा कि बर्फ के एक टुकड़े को सूती कपड़े में रैप करें। अब इसे हल्के हाथों से टेस्कील्स पर रब करें। धीरे-धीरे दर्द से राहत मिलने लगेगा और सूजन भी कम होने लगेगी।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों के टेस्टिकल्स (अंडकोष) में दर्द होने पर काम आएंगे ये 7 घरेलू नुस्खे
कुछ देर के लिए रेस्ट करें
अंडकोष में दर्द से राहत के लिए बहुत जरूरी है कि आप रेस्ट करें। कई बार ओवर एक्टिव होने के कारण टेस्टीकल का दर्द बढ़ सकता है। जब भी अंडकोष में दर्द हो, तो कुछ देर के लिए बेड पर लेट जाएं। बॉडी को रिलैक्स छोड़ दें। इससे कुछ समय के लिए दर्द से आराम मिलने लगेगा।
गुनगुने पानी में सिंकाई करें
जिस तरह अंडकोष में हो रहे दर्द से छुटाकरा पाने के लिए आइस पैक का यूज किया जा सकता है। इसी तरह, गुनगुने पानी से अंडकोष की सिंकाई करना भी लाभकारी हो सकता है। गुनगुने पानी से सिंकाई करने के लिए आप बाथ टब का इस्तेमाल कर सकते हैं। संभवतः इस उपाय से दर्द पूरी तरह तरह खत्म न हो, लेकिन दर्द में कमी अवश्य महसूस करेंगे।
इसे भी पढ़ें: हाइड्रोसील के कारण अंडकोष में सूजन का क्या इलाज है? डॉक्टर से जानें
सपोर्टिव अंडरवियर पहनें
अंडकोष में दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप सपोर्टिव अंडरवियर जरूर पहनें। इससे अंडकोष को सपोर्ट मिलता है, वे लटकते नहीं हैं। इससे अंडकोष का दर्द बढ़ता नहीं है। यहां तक कि स्वेलिंग में भी कुछ कमी नोटिस की जा सकती है।
मेडिसिन जरूर लें
अंडकोष में हो रहे दर्द को कभी भी हल्के में न लें। फिर चाहे स्पोर्ट्स खेलते हुए चोट लग गई है या फिर किसी बीमारी के कारण अंडकोष में दर्द और सूजन हो गई है। बहुत जरूरी है कि आप डॉक्टर से चेकअप करवाएं। वे आपको ओवर-द-काउंटर पेन मेडिसिन दे सकते हैं। इससे दर्द से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, डॉक्टर जरूरी ट्रीटमेंट में भी आपकी मदद कर सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version