
What Foods Reduce Inflammation and Pain: शरीर में दर्द और सूजन रहने के कई कारण हो सकते हैं। बॉडी पेन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं और पर्याप्त आराम न मिलने के कारण हो सकता है। वहीं शरीर में सूजन गुम चोट या बीमारियों का लक्षण हो सकती है। अगर आपको अक्सर यह समस्या रहती है, तो डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करें। क्योंकि चेकअप के जरिये असली वजह समझी जा सकती है। ऐसे में डाइट में कुछ चीजें शामिल करने से भी आपको काफी मदद मिल सकती है। हमारी किचन में ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनके सेवन से सूजन और दर्द कम हो सकता है। आइये इस लेख में जानें इन चीजों के बारे में।

शरीर में दर्द और सूजन कम करने के लिए इन चीजों का सेवन करें- Kitchen Ingredients To Reduce Body Ache
अदरक का सेवन करें- Consume Ginger
मसल्स पेन और इंफ्लामेशन कम करने के लिए अदरक का इस्तेमाल लंबे समय से हो रहा है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन और दर्द को कम करते हैं। डेली डाइट में आप अदरक की चाय या डिटॉक्स की तरह सेवन कर सकते हैं। बाहरी रूप से सूजन कम करने के लिए गर्म पानी में नमक और अदरक डालकर प्रभावित स्थान पर डालें।
हल्दी का सेवन करें- Turmeric
गुम चोट लगने पर हल्दी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कर साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। इसके सेवन से शरीर में दर्द और सूजन भी खत्म होती है। हल्दी को प्रभावित स्थान पर लगाकर रखने से जख्म भी भरने लगते हैं। शरीर में दर्द और सूजन दूर करने के लिए आप हल्दी का दूध या काढ़ा पि सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके 6 कारण और बचाव के उपाय
लहसुन का सेवन करें- Garlic
शरीर की सूजन दूर करने के लिए आप लहसुन का सेवन भी कर सकते हैं। जोड़ों के दर्द की समस्या में लहसुन के तेल से मालिश करना भी फायदेमंद होता है। इसमें सूजन कम और क्रैम्प्स से राहत देने वाले गुण पाए जाते हैं। लहसुन के सेवन के लिए इसे व्यंजन में इस्तेमाल करें। इसके अलावा, आप लहसुन के तेल को प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं।
लौंग होगी फायदेमंद- Clove
शरीर में दर्द और सूजन दूर करने के लिए लौंग भी फायदेमंद है। यह इंफेक्शन कम करने और क्रैम्प्स से राहत देने में मदद करती है। इसके लिए आप लौंग की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा, लौंग को खाने में इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हाथ-पैरों की सूजन करने के लिए लौंग का तेल भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, कई रोगों का जोखिम होगा कम
ग्रीन टी- Green Tea
शरीर में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं। वजन घटाने से लेकर बॉडी को रिलैक्स रखने के लिए यह फायदेमंद है। ग्रीन टी को आप दिन में दो बार पी सकते हैं।
सूजन और शरीर दर्द जल्द कम करने के लिए इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version