Expert

बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ने की वजह बन सकती हैं ये 4 चीजें, जानें एक्सपर्ट से

डेली डाइट में कई बार हम ऐसी चीजें खा रहे होते हैं, जो असल में शरीर में सूजन बढ़ा रही होती हैं। जानें हमारी डेली की कौन-सी ये चीजें होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ने की वजह बन सकती हैं ये 4 चीजें, जानें एक्सपर्ट से


What Triggers Inflammation In the Body: शरीर के बाहरी हिस्से में सूजन का पता लगाना आसान होता है। लेकिन शरीर के अंदर सूजन का पता लगाना मुश्किल हो सकता है। बॉडी में इंफ्लेमेशन कई कारणों से हो सकती है। अगर आप शराब ज्यादा पीते हैं या धूम्रपान ज्यादा करते हैं, तो ऐसे में आपको बॉडी में इंफ्लेमेशन हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज, थायराइड, पीसीओएस और पीसीओडी जैसी समस्याएं भी शरीर में सूजन आने की वजह से होती हैं। इन बीमारियों का सबसे बड़ा कारण होती है लंबे समय से चल रही हमारी खराब डाइट और लाइफस्टाइल। अगर आप लंबे समय से इंफ्लेमेटरी फूड्स खा रहे हैं, तो इसके कारण लाइफस्टाइल डिजीज और सूजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें इंफ्लेमेशन के दौरान आपको अवॉइड करना चाहिए। इन चीजों के बारे में जानकारी देते हुए पीसीओडी एक्सपर्ट और डायटिशियन काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इन चीजों के बारे में।

inside-body-inflammation-foods

बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ने की वजह बन सकती हैं ये चीजें- What foods cause inflammation in the body

पाम ऑयल- Palm Oil

अगर आप जंक या प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाते हैं, तो आपको पाम ऑयल के बारे में जरूर पता होगा। पाम ऑयल को प्रोसेस्ड फूड में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग इसे रिफाइंड ऑयल के रूप में खाने में इस्तेमाल करते हैं। अगर इसे खाना बनाने के लिए लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए, तो इससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है। यह लंबे समय में पीसीओएस और पीसीओडी जैसी समस्याओं की वजह भी बन सकता है।

सूरजमुखी का तेल- Sunflower Oil

कई लोग खाना बनाने के लिए सूरजमुखी का तेल भी इस्तेमाल करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ाने की वजह बन सकता है। अगर आप पकवान तलने या भूनने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, तो बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है। जिन लोगों को इंफ्लेमेशन की समस्या है, उनमें यह बीमारी बढ़ने की वजह बन सकता है। इसलिए सूरजमुखी के तेल को कम इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- PCOS के कारण शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन का पता कैसे चलेगा? एक्सपर्ट से जानें कुछ संकेत

मार्जरीन- Margarine

मार्जरीन मक्खन के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे एनिमल या प्लांट फैट्स से तैयार किया जाता है। इसे मशीनों के लंबे प्रोसेस और केमिकल्स के साथ तैयार किया जाता है। इसलिए इसके सेवन से भी इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है। अगर आपको थायराइड, डायबिटीज, पीसीओडी या पीसीओएस जैसी समस्याएं हैं, तो आपको मार्जरीन अवॉइड करना चाहिए।

मीठा खाने की आदत- Sweets Habits

अगर आपको लगातार मीठा खाने की आदत है, तो यह आदत बॉडी इंफ्लेमेशन की वजह बन सकती है। ज्यादा मीठा खाने की वजह से बॉडी में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या हो सकती है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल इंबैलेंस हो सकता है और बॉडी में इंफ्लेमेशन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- अंदरूनी सूजन (Inflammation) को कम कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, कई बीमारियों से हो सकता है बचाव

इन चीजों के कारण आपको बॉडी में इंफ्लेमेशन हो सकती है। इसलिए इन्हें डाइट से पूरी तरह अवॉइड करें। इनके बजाय डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को एड करें। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी डाइट एक्सपर्ट से बात करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Kajal Aggarwal ✨Clinical Dietician ✨PCOD Expert. (@dietician_kkajalaggarwal)

Read Next

सर्दियों में डाइट में शामिल करें ये 3 मिलेट्स, शरीर बनेगा मजबूत और एक्टिव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version