Expert

हेल्दी रहना चाहते हैं तो डेली डाइट से बाहर कर दें ये 4 चीजें, सेहत को पहुंचाती हैं नुकसान

हमारी डेली डाइट में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो हमें बीमार करने की वजह भी बन सकती हैं। जानें डेली डाइट में कौन-सी ये चीजें होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी रहना चाहते हैं तो डेली डाइट से बाहर कर दें ये 4 चीजें, सेहत को पहुंचाती हैं नुकसान


What Not To Eat To Stay Healthy: खानपान से जुड़ी आदतें हमारी सेहत से सीधी तौर पर कनेक्टेड होती हैं। जैसी डाइट हम फॉलो करते हैं हमारे शरीर पर भी वैसा असर पड़ता है। उदाहरण के लिए, अगर हम तला-भूना और मसालेदार खाना ज्यादा खाते हैं, तो इस कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। वहीं, अगर हम फलों का सेवन ज्यादा करते हैं, तो हम ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक रहते हैं। इसी तरह हमारी डेली डाइट में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो हमें बीमार करने की वजह बन सकती हैं। इन्हें हम हेल्दी समझकर डेली डाइट में खाते जरूर हैं लेकिन ये शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे होते हैं। क्या आप जानते हैं कौन-सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें डेली डाइट से बाहर निकालना जरूरी है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की डाइट एंड मंत्रा क्लिनिक की डायटिशियन कामिनी सिन्हा से। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इन चीजों के बारे में।

01 - 2025-05-07T191305.539

मैदा- Maida

मैदा का सेवन करने से शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। यह एक रिफाइंड प्रोडक्ट है जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और वजन बढ़ सकता है। मैदा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। इसलिए, इसके सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।

चीनी- Sugar

चीनी को शरीर के लिए धीमा जहर कहा जाता है। डेली डाइट में इसे शामिल करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके सेवन से वजन बढ़ने या डायबिटीज का खतरा भी हो जाता है। चीनी बॉडी में इंफ्लेमेशन भी बढ़ाती है। इसके कारण लाइफस्टाइल डिजीज जैसे पीसीओएस, डायबिटीज, थायराइड या मोटापे का खतरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज के रोगी के लिए चीनी से ज्यादा गुड़ फायदेमंद होती है? जानें एक्सपर्ट से 

डेरी प्रोडक्ट्स- Dairy Products

डेरी प्रोडक्ट्स को गाय या भैंस के दूध से तैयार किया जाता है। इसमें हार्मोन्स की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए अगर इनका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो ये बॉडी में हार्मोन्स इंबैलेंस होने की वजह भी बन सकते हैं। ऐसे में आप प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट्स जैसे बादाम का दूध या सोया दूध डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नमक- Salt

नमक जितना सेहत के लिए जरूरी है उतना ही इसकी सही मात्रा लेना भी जरूरी है। इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में, इसका सेवन ज्यादा सेवन करने से शरीर में पानी जमा हो सकता है। इसके कारण, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या नमक बॉडी स्क्रब के लिए अच्छा है? इस्तेमाल से पहले जानें एक्सपर्ट की राय

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबित, डेली डाइट में प्रोसेस्ड और जंक फूड को अवॉइड करना बहुत जरूरी है। क्योंकि, इन्हें रिफाइंड प्रोडक्ट्स से तैयार किया जाता है। इसलिए इनके सेवन से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हेल्दी रहने के लिए आपकी डाइट में चीनी, मैदा, चावल, नमक,डेरी प्रोडक्ट्स अवॉइड करें। क्योंकि, इनके सेवन से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

Read Next

क्या ओमेगा 3 एक्ने में मददगार होते हैं? डॉक्टर से जानें दोनों के बीच का संबंध

Disclaimer