Doctor Verified

क्या ओमेगा 3 एक्ने में मददगार होते हैं? डॉक्टर से जानें दोनों के बीच का संबंध

Connection between Omega 3 and Acne in Hindi: ओमेगा 3 फैटी एसिड सेहत के लिए कई तरीकों से जरूरी होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड एक्ने की समस्या को कम या दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ओमेगा 3 एक्ने में मददगार होते हैं? डॉक्टर से जानें दोनों के बीच का संबंध


Connection between Omega 3 and Acne in Hindi: ओमेगा 3 फैटी एसिड एक बहुत अच्छा पोषक तत्व है, जिसे लेना न केवल शरीर के लिए जरूरी बल्कि, बेहद फायदेमंद रहते हैं। इसे खाने से जोड़ों में दर्द और सूजन कम होती है साथ ही साथ कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल होता है। ओमेगा 3 लेने से डिमेंशिया, माइग्रेन जैसी समस्याओं से बचाव होता है साथ ही साथ ब्रेन पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है। कुछ लोग मानते हैं कि ओमेगा 3 एक्ने की समस्या में भी काफी मददगार होता है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

ओमेगा 3 फैट्स एक्ने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। केवल एक्ने से बचने के लिए ही नहीं, बल्कि वैसे भी आपको ओमेगा 3 फैट्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हालांकि, जरूरत से ज्यादा मात्रा में ओमेगा 3 फैट्स लेना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आइए राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं ओमेगा 3 एक्ने में कैसे मददगार हो सकते हैं। (omega 3 benefits for skin in Hindi) - 

क्या ओमेगा 3 एक्ने में मददगार होते हैं?

डॉक्टर के मुताबिक ओमेगा 3 फैटी एसिड सेहत के लिए कई तरीकों से जरूरी होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड एक्ने की समस्या को कम या दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल, ओमेगा 3 फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करके एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओमेगा 3 फैटी एसिड सीबम के उत्पादन को रेगुलेट करने में मददगार होता है। यह पोषक तत्व डेड स्किन सेल्स को रिपेयर (Omega 3 Repairs Skin Cells in Hindi) करने के साथ ही साथ त्वचा को हेल्दी रखने में भी मददगार साबित होता है। कई बार स्किन फॉलिकल्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिसके चलते एक्ने की समस्या हो सकती है। ओमेगा 3 फैट्स लेने से यह फॉलिकल्स सक्रिय होते हैं। 

omegaandacne-inside

ओमेगा 3 फैट्स त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं?

  1. ओमेगा 3 फैट्स त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।
  2. ओमेगा 3 लेने से त्वचा की सूजन कम होती है साथ ही स्किन हाइड्रेट भी होती है।
  3. इसे खाने से त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है साथ ही साथ फाइन लाइन्स और रिंकल्स की भी समस्या दूर होती है।
  4. इसे खाने से सोरायसिस और एक्जिमा जैसी बीमारियों में भी सुधार होता है।
  5. यह पोषक तत्व आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है।
  6. एक्ने की समस्या को कम करने के साथ-साथ ओमेगा 3 घाव भरने में भी मददगार साबित होता है।
  7. ओमेगा 3 लेने से त्वचा पर सीबम और ऑयल का उत्पादन कंट्रोल होता है।
  8. इससे एजिंग के लक्षणों में भी सुधार होता है। 

एक्ने में कैसे फायदेमंद होता है एक्ने?

एक्ने होने के पीछे कई कारण और पहलु जिम्मेदार होते हैं। ओमेगा 3 लेने से त्वचा पर सीबम का उत्पादन कम होता है साथ ही साथ एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी नष्ट होते हैं। ओमेगा 3 लेने से त्वचा हाइड्रेट होती है साथ ही स्किन सेल्स भी हेल्दी होती हैं, जिससे एक्ने में सुधार होता है। आपको बता दें कि ओमेगा 3 एक्ने को पूरी तरह से ठीक करने का इलाज नहीं है, बल्कि ओमेगा 3 लेने से एक्ने को मैनेज किया जा सकता है। 

FAQ

  • क्या मैं बिना डॉक्टर के ओमेगा 3 ले सकता हूँ?

    ओमेगा 3 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इसे लेना उचित नहीं है। क्योंकि, डॉक्टर इसे लेने की सलाह तभी देंगे जब आपको इसकी कमी या कोई शारीरिक समस्या हो। इसके साथ ही डॉक्टर ओमेगा 3 की सही मात्रा भी बताएंगे। 
  • ओमेगा 3 का नुकसान क्या है?

    ओमेगा 3 शरीर के लिए कई बार नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इसे लेने से कई बार जी मचलाना, डायरिया, सिरदर्द या पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • कौन से विटामिन्स एक्ने में फायदेमंद होते हैं? 

    एक्ने से बचने के लिए शरीर में पोषक तत्वों का बैलेंस रहना भी जरूरी होता है। इसके लिए विटामिन बी3 (नियासिनेमाइड), विटामिन-सी, ई और विटामिन डी आदि फायदेमंद होते हैं। 

 

 

 

Read Next

दूध में मखाना और चिया सीड्स भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे

Disclaimer