Omega 3 Se Weight Gain Hota Hai Kya: ओमेगा-3 फैटी एसिड मुख्य रूप से मछली, नट्स, बीजों और कुछ वनस्पति तेलों में पाया जाता है। नेचुरल स्रोत से ओमेगा का सेवन न कर पाने के कारण, कुछ लोग इसका सप्लीमेंट भी लेते हैं। ओमेगा-3 फैटी के तीन मुख्य प्रकार होते हैं: ईपीए EPA (ईकोसापेंटेनोइक एसिड), डीएचए DHA (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड), और एएलए ALA (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड)। इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह एसिड हृदय स्वास्थ्य को सुधारने, सूजन को कम करने और दिमाग के कार्य को बढ़ाने में मदद करता है। ओमेगा-3 का सेवन करने से त्वचा की सेहत में भी सुधार होता है और यह तनाव, डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करता है। हालांकि, कुछ लोगों के मन में हमेशा यह संदेह रहता है कि क्या ओमेगा-3 सप्लीमेंट का सेवन करने से उनका वजन बढ़ जाएगा? इस सवाल का जवाब हम आगे एक्सपर्ट से जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल की डाइटिशियन सना गिल से बात की।
क्या ओमेगा-3 सप्लीमेंट से वजन बढ़ता है?- Does Omega-3 Supplement Cause Weight Gain
डाइटिशियन सना गिल ने बताया कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट एक सेहतमंद सप्लीमेंट है। ओमेगा-3 सप्लीमेंट का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है। आमतौर पर, ओमेगा-3 फैटी एसिड सप्लीमेंट्स, जैसे कि फिश ऑइल कैप्सूल, में प्रति सर्विंग (एक कैप्सूल) लगभग 20 कैलोरीज होती हैं। अगर इनका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो यह वेट गेन का कारण बन सकता है। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट का सेवन आमतौर पर आहार का एक हिस्सा होता है, और अगर व्यक्ति अपनी दिनभर की कैलोरीज के सेवन को संतुलित रखता है, तो वजन बढ़ने की संभावना कम होती है।
इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए जरूरी हैं ओमेगा 3, 6 और 9 फैटी एसिड्स, एक्सपर्ट से समझें तीनों में अंतर
ओमेगा 3 सप्लीमेंट है वेट लॉस के लिए असरदार- Omega-3 Helps to Loss Weight
हेल्दी डाइट और फिटनेस से जुड़े कई अध्ययनों से यह पता चलता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड वजन कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद होता है। ब्राजील की फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पैलोटा के नर्सिंग फैकल्टी में हुई एक स्टडी में यह बताया कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट का सेवन करने वाले लोगों में वेट लॉस देखा गया। स्टडी ने बताया कि ओमेगा-3 का सेवन करने वाले व्यक्तियों में भूख कम होती है, जिससे वे कम कैलोरी का सेवन करते हैं। इसके अलावा, ओमेगा-3 मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं, जिससे शरीर कैलोरी को ज्यादा प्रभावी ढंग से बर्न कर पाता है।
ओमेगा-3 सप्लीमेंट का सेवन कैसे करें?- How to Eat Omega 3 Supplement
अगर आप ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेने का विचार कर रहे हैं, तो सही मात्रा का चयन करना जरूरी है। आमतौर पर, प्रतिदिन 250 से 500 मिलीग्राम ओमेगा-3 का सेवन करना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। इससे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। रोज ओमेगा-3 सप्लीमेंट की एक कैप्सूल लेना उचित होता है। आप इसे सुबह के नाश्ते या रात के खाने के साथ ले सकते हैं।
ओमेगा-3 सप्लीमेंट का सेवन उचित ढंग से किया जाए, तो वजन नहीं बढ़ता। हालांकि, अगर आप ओमेगा-3 सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आपका आहार संतुलित हो और आपकी कुल कैलोरी जरूरतों के मुताबिक हो।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
study link: https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/34330455/
study source: pubmed