Expert

क्या काजू खाने से एक्ने होता है? एक्सपर्ट से समझें क्या है इनके बीच कनेक्शन

काजू खाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। काजू खाने से एक्ने होता है इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। बल्कि, काजू खाना एक्ने के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या काजू खाने से एक्ने होता है? एक्सपर्ट से समझें क्या है इनके बीच कनेक्शन


Can Eating Cashews Cause Acne: काजू खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। काजू में मिलने वाले पोषक तत्व आपको ऊर्जावान बनाए रखने के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं में भी काफी लाभकारी होते हैं। हालांकि, काजू को अगर जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो इससे एलर्जी और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग मानते हैं कि काजू खाने से एक्ने होता है?

अगर आप भी ऐसा मानते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। इस लेख में हम जानेंगे कि काजू खाने और एक्ने के बीच कोई संबंध होता है या नहीं। कुछ लोगों में काजू खाने के बाद एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर भी कई बार प्रतिक्रिया हो सकती है। लेकिन, यह कहना पूरी तरह से ठीक नहीं है कि काजू खाने से एक्ने होता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Kaju Khane se Acne Hota Hai) - 

क्या काजू खाने से एक्ने होता है?

डाइटिशियन के मुताबिक काजू खाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। काजू खाने से एक्ने होता है इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। बल्कि, काजू खाना एक्ने के लिए काफी फायदेमंद होता है। काजू में मिलने वाले पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं।

कुछ मामलों में काजू खाने से एक्ने और त्वचा की जलन की समस्या (How to Reduce Burning Skin) काफी कम होती है। अगर आप सही मात्रा में काजू खाते हैं तो इससे आपको एक्ने का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक्ने होने के पीछे अन्य कई हार्मोनल कारण और अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 

kya kaju khane se acne hota hai-inside

काजू और एक्ने में क्या संबंध होता है?

काजू और एक्ने में वैसे तो कोई खास संबंध नहीं होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा में काजू खाने से एक्ने पैदा होने की समस्या थोड़ी बढ़ सकती है। हालांकि, काजू खाने से सीधेतौर पर एक्ने नहीं होता है, लेकिन अगर आप इसे ज्यादा खाते हैं तो ऐसे में त्वचा पर सीबम का उत्पादन बढ़ सकता है।

ज्यादा सीबम होने से कुछ मामलों में त्वचा को एक्ने होने का जोखिम रहता है। यही नहीं, काजू में ओमेगा 3 फैटी एसिड की ज्यादा मात्रा होती है, जिसे खाने से आपकी त्वचा में सूजन आ सकती है और कुछ मामलों में एक्ने होने का भी खतरा रहता है। 

ज्यादा काजू खाने के नुकसान

  1. ज्यादा मात्रा में काजू खाने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
  2. ज्यादा काजू खाने से आपको एलर्जी होने के साथ-साथ खुजली होने की समस्या हो सकती है।
  3. ऐसे में कई बार आपको त्वचा पर होने वाली सूजन (How to Reduce Skin Swelling) का भी सामना करना पड़ सकता है।
  4. जरूरत से ज्यादा काजू खाने से कब्ज, दस्त और कई बार पेट फूलने जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  5. काजू में सोडियम होता है, जिसे खाने से कई बार ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
  6. कुछ मामलों में ज्यादा काजू खाने से आपको सिरदर्द हो सकता है चूंकि इसमें टाइरमिन नामक एसिड पाया जाता है। 

एक्ने से बचने के लिए क्या करें?

  1. एक्ने से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए और अच्छा खान-पान रखना चाहिए।
  2. इसके लिए आपको खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए साथ ही साथ मेकअप भी नियंत्रण में करें।
  3. सूरज की किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से बचें।
  4. इसके लिए आपको मॉइश्चुराइजर लगाने के साथ-साथ चेहरे को अच्छे से साफ करना चाहिए।
  5. अपने चेहरे को बहुत ज्यादा या बार-बार छूने से बचें।
  6. इसके लिए आप त्वचा पर टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  7. इसके लिए आपको जंक फूड्स खाने के साथ ही स्मोकिंग और शराब पीने से भी परहेज करना चाहिए।

FAQ

  • एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए?

    दिनभर में 4से 5 काजू खाना स्वस्थ माना जाता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा काजू का सेवन करते हैं तो इसका असर कई बार सेहत पर पड़ सकता है। इससे कई बार कुछ नुकसान हो सकते हैं।
  • काजू खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

    काजू में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या कम होने के साथ ही साथ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। 
  • काजू खाने से चेहरे पर क्या असर पड़ता है?

    काजू में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से एजिंग के लक्षण कम होते हैं साथ ही झुर्रियों और रिंकल्स की समस्या काफी कम होती है। 

 

 

 

Read Next

Sawan Vrat 2025: महक सूंघकर खाने को मचल जाता है मन? जानें व्रत में कैसे कंट्रोल करें क्रेविंग

Disclaimer

TAGS