Expert

क्या वेट लॉस के दौरान काजू खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब

क्या आप भी वजन बढ़ने के डर से काजू खाना अवॉइड करते हैं। आइए एक्सपर्ट से समझें क्या वेट लॉस के लिए काजू अवॉइड करना जरूरी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वेट लॉस के दौरान काजू खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Are Cashews Bad For Losing Weight: वेट लॉस करने के लिए डाइट और वर्कआउट रूटीन दोनों फॉलो करना जरूरी है। अक्सर लोग वर्कआउट तो फॉलो कर लेते हैं। लेकिन डाइट को सही तरीके से फॉलो नहीं कर पाते हैं। वेट लॉस के लिए कैलोरी डेफिसिट डाइट फॉलो करनी जरूरी होती है। वहीं इसके साथ न्यूट्रि्एंट्स बैलेंस पर ध्यान देना भी जरूरी है। इस दौरान लोग ऐसे हेल्दी फूड्स भी अवॉइड करने लगते हैं, जो असल में सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वेट लॉस करने के दौरान कई लोग काजू से भी दूरी बना लेते हैं। काजू में कैलोरी अधिक होने के कारण उसे वेट लॉस के दौरान नहीं खाते हैं। लेकिन क्या वेट लॉस के लिए काजू अवॉइड करना जरूरी है? क्या डाइट में काजू शामिल करने से वेट लॉस करना मुश्किल हो सकता है। इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि गुरुग्राम के मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल से हेड और चीफ– न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन परमीत कौर से।

inside-cashew-for-weight-loss

क्या वेट लॉस करने के लिए काजू अवॉइड करना जरूरी है? Is It Important To Avoid Cashew For Weight Loss

डायटिशियन परमीत कौर के मुताबिक वजन कम करने के लिए काजू छोड़ना जरूरी नहीं है। अगर आप इन्हें कम मात्रा में खाते हैं, तो इससे वजन नहीं बढ़ता है। काजू में कैलोरी और फैट्स की मात्रा अधिक होती है। लेकिन अगर आप रोज ही ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं या आपका लाइफस्टाइल अनहेल्दी है। ऐसे में काजू आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके ज्यादा सेवन से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। साथ ही, रोज सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरीकों से एक साथ करें काजू और अंजीर का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

काजू खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? Health Benefits of Eating Cashew

  • काजू में मोनोसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी मेंटेन रहती है।
  • काजू में फाइबर और प्रोटीन भी अधिक होता है। इसके सेवन से बॉडी एक्टिव रहती है और काफी देर तक भूख नहीं लगती है।
  • काजू को दूसरे ड्राई फ्रूट्स के साथ स्नैक्स की तरह खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके सेवन से आप फिलिंग रहेंगे और ओवर ईटिंग नहीं करेगें।
  • काजू खाने से कमजोरी और थकावट भी दूर होती है। यह बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी परफेक्ट स्नैक्स ऑप्शन है।
  • काजू में कैल्शियम, पोटेशियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं। इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है। काजू क सेवन से हड्डियों के मसल्स को भी मजबूती मिलती है।

इसे भी पढ़ें- काजू खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? एक्सपर्ट से जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन 

वेट लॉस के दौरान दिन में कितने काजू खाना सेफ है?

वेट मेंटेन रखने के लिए इसके पॉर्शन को कंट्रोल रखना जरूरी है। एक दिन में 10 से 15 काजू का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे बॉडी को न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और डाइट में कैलोरी इनटेक नहीं बढ़ता है। आप इसका सेवन स्नैक्स की तरह कर सकते हैं। इसके अलावा इसे शेक, स्मूदी या कोई स्वीट डिश बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेख में हमने जाना कि अगर कम मात्रा में खाया जाए, तो काजू को वेट लॉस के लिए नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा खाते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Read Next

रोज 10 हजार कदम चलकर राजी ने घटाया 55kg वजन, बीमारियों को कहा अलविदा

Disclaimer