Myths About Cashew: काजू आखिर किसे पसंद नहीं होते? यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद होता है। यह न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स होता है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे थकावट की समस्या भी कम होती है। सुबह काजू के सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। काजू के बारे में कई बाते हम हमेशा से सुनते आए होते हैं। जैसे कि काजू से सेवन से वजन बढ़ता है या ज्यादा काजू खाने से पाचन खराब होता है। लेकिन क्या यह सभी बातें महज मिथक या इनमें कोई सच्चाई भी है? ऐसी ही कुछ मिथक की जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट जूही अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन मिथक की सच्चाई।
काजू से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई- Myths and Facts Related To Cashew
क्या काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? Does Eating Cashews Increase Cholesterol
काजू से सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। जबकि इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल मेंटेंन रहता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होता है, जो शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल मेंटेन रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन-बी5, विटामिन-बी3 और कॉपर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिससे यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
क्या काजू खाने से वजन बढ़ता है? Does Eating Cashews Increase Weight
अगर आप सही मात्रा में काजू का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होता है, जो शरीर के लिए हेल्दी होता है। साथ ही, इसमें विटामिन-बी5, पोटेशियम, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और गट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में कमजोरी और थकावट की समस्या भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- खाली पेट काजू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें अधिक काजू खाने के नुकसान
क्या काजू खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाती है? Does Eating Cashews Increase Blood Sugar
काजू से सेवन से ब्लड शुगर को नुकसान नहीं होता है। इसमें फैट्स कंटेंट किशमिश और खजूर से कम होता है, इसलिए डायबिटीज में भी हेल्दी स्नैक्स की तरह इसका सेवन किया जा सकता है। अगर आप कम मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।
क्या ज्यादा काजू खाने से मुहांसे होते हैं? Does Eating Cashews Increase Pimples
काजू से जुड़ा यह मिथक बिल्कुल गलत है, क्योंकि यह स्किन के लिए हेल्दी होते हैं। इनमें सेलेनियम और विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे यह एक्ने को कम करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- काजू और पिस्ता खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 गजब फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल
एक्सपर्ट के मुताबिक दिन में 8 से 10 काजू का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक नहीं है। इसे आप खाली पेट या स्नैक्स टाइम किसी भी वक्त खा सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी अगर पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version