
Home Remedies To Reduce Swelling On Face: बहुत से लोगों की त्वचा अक्सर सूजी या फूली हुई नजर आती है। खासकर होंठ, आंखें और गाल के आसपास का हिस्सा। सुबह उठने के बाद बुहत से लोग इस तरह की समस्या नोटिस करते हैं। चेहरे पर सूजन की समस्या के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है या फिर किसी चोट के कारण इस तरह की समस्या देखने को मिल सकती है। नींद ठीक से पूरी न होने, बीमारी होने और बहुत अधिक थकान आदि होने पर भी आंखें और चेहरा सूजा हुआ नजर आता है। शराब के अधिक सेवन और तनाव भी चेहरे पर सूजन का कारण बन सकता है। लेकिन यह देखने में काफी भद्दा लगता है और हमारी सुंदरता को भी प्रभावित करता है।
लोग इससे छुटकारा पाने के लिए सूजन दूर करने वाली दवाओं का सेवन करते हैं, जिसके सेहत पर कई गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। जबकि आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से आसान से सूजन से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम चेहरे की सूजन दूर करने के लिए 5 उपाय बता रहे हैं।

चेहरे की सूजन दूर करने के घरेलू उपाय- Home Remedies To Reduce Swelling On Face In Hindi
1. बर्फ से सिकाई करें
चेहरे पर बर्फ रगड़ेन से ब्लड सर्कुलनेशन में सुधार होता है। इससे त्वचा की सूजन और लालिमा भी कम होती है। आप सीधे तौर पर प्रभावित हिससे पर बर्फ रगड़ सकते हैं या फिर एक सूती कपड़े में बर्फ लपेटकर इसे सूजन वाले हिस्से पर रख सकते हैं।
इसे भी पढें: पेशाब में बदबू और झाग आने पर अपनाएं ये घरेलू उपचार, मिलेगा फायदा
2. पर्याप्त पानी पिएं
शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण भी त्वचा पर सूजन और एलर्जी की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। इसलिए कोशिश करें कि पर्याप्त पानी जरूर पिएं जिससे कि शरीर से सभी टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें।
3. नमक का सेवन कम करें
अधिक नमक युक्त भोजन करने से भी शरीर में सूजन की समस्या होती है। अगर आप बिना किसी चोट या एलर्जी के सूजन का सामना कर रहे हैं, तो ऐसा नमक के कारण हो सकता है। ऐसे में नमक का सेवन सीमित करें।
4. आलू का प्रयोग करें
त्वचा सूजन दूर करने के लिए आलू का प्रयोग बहुत प्रभावी है। यह सूजन कम करकने के साथ ही दर्द और जलन से भी राहत प्रदान करता है। आपको बस एक आलू को स्लाइस में काट लेना है, फिर इसे सूजन वाले एरिया पर रगड़ना है। ऐसे 4-5 मिनट तक करें।
इसे भी पढें: शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, कई रोगों का जोखिम होगा कम
5. गर्म सिकाई करें
ठंडी सिकाई की तरह यह भी सूजन को दूर करे के लिए एक प्रभावी उपाय है। हालांकि आपको बुहत गर्म हीट पैड या कपड़ा लगाने से बचना चाहिए, इससे त्वचा जल भी सकती है।
अगर इन उपायों को फॉलो करने के बाद भी आपकी समस्या दूर नहीं हो रही है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Source: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version