Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

ततैया के काटने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से जल्द मिलेगी राहत

आप ततैया के काटने पर कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।  इससे दर्द और सूजन में जल्द आराम मिलता है।

Tataiya Kaatne Ke Gharelu Upay:  एक तरह का उड़ने वाला कीड़ा होता है। यह दिखने में मधुमक्खी की तरह ही लगता है और पेड़ों या घर की दीवारों पर अपना छत्ता बना लेता है। ततैया के काटने पर तेज दर्द होता है और धीरे-धीरे प्रभावित हिस्से में सूजन होने लगती है। कई बार इसका डंक त्वचा के अंदर चला जाता है, जिससे प्रभावित हिस्से पर खुजली और जलन होने लगती है। अगर समय पर इलाज ना किया जाए, तो जहर फैलने की वजह से त्वचा पर मोटे चकत्ते और बुखार भी हो सकता है। लेकिन, घबराइए मत, आप ततैया के काटने पर कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे आप ततैया के काटने से होने वाले दर्द और सूजन (wasp sting remedies for swelling) को कम कर सकते हैं - 

शहद

ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्से पर शहद लगाने से दर्द और सूजन में जल्द आराम मिलता है। शहद घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्से पर थोड़ा सा शहद लगाएं। इसे लगभग एक घंटे के लिए ढीली पट्टी से बांधकर रखें। ऐसा करने से दर्द में राहत मिलेगी और घाव भी जल्दी भरेगा।

इसे भी पढ़ें: अंदरूनी चोट के कारण हो सकता है असहनीय दर्द, इन 3 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ना सिर्फ खाना बनाने के लिए किया जाता है, बल्कि इससे ततैया के काटने का इलाज भी कर सकते हैं। ततैया के काटने पर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाने से दर्द और सूजन में जल्द राहत मिलती है। इसके लिए, एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंद पानी की मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और प्रभावित हिस्‍से पर लगा लें। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं।  

Wasp-Bite

नींबू 

ततैया के काटने पर नींबू का इस्तेमाल भी काफी प्रभावी घरेलू नुस्खा है। ततैया काटने पर उस जगह पर नींबू का रस लगाने से जल्द आराम मिलता है। इसके लिए एक नींबू को बीच से काटकर प्रभावित हिस्से पर रगड़ें। आप चाहें तो नींबू का रस निकालकर, रूई की मदद से भी लगा सकते हैं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से दर्द और जलन से जल्द राहत मिलती है।  

एप्पल साइडर विनेगर 

ततैया काटने पर एप्‍पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरके का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। ततैया के काटने पर एक कॉटन बॉल को एप्पल साइडर विनेगर में डुबोकर प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट के लिए  रखें। इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं, दर्द और सूजन से जल्द राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले कच्चे दूध से करें पैरों की मालिश, सेहत को मिलेंगे 5 फायदे

ठंडी सिंकाई 

ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्सा काफी गर्म हो जाता है। ततैया के काटने पर दर्द और जलन को कम करने का सबसे सरल तरीका है बर्फ से सिंकाई करना। ठंडी सिंकाई करने से नसों को सुन्न करके दर्द और सूजन में आराम मिलता है। ततैया के काटने पर एक बाउल में पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। अब इस पानी में कपड़े को भिगोएं और अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें। इसे कुछ देर के लिए  ऐसे ही छोड़ दें। इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें। 

ततैया के काटने पर आप प्रभावित हिस्से पर शहद, बेकिंग सोडा, नींबू, ठंडी सिंकाई और एप्पल साइडर विनेगर लगा सकते हैं। इससे दर्द और सूजन में जल्द आराम मिलता है। साथ ही आपकी परेशानी कम होती है। 

Read Next

गर्मी में हो जाते हैं फोड़े-फुंसियों से परेशान, तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priya Mishra

Priya Mishra

Sub-Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रही प्रिया मिश्रा को पत्रकारिता और लेखन में 2 सालों से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली है। वहीं, इन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है। प्रिया को हेल्‍थ और लाइफस्टाइल के साथ-साथ एजुकेशन, करेंट अफेयर्स और पॉलिटिकल लेख लिखने का अनुभव है। कुकिंग की शौकीन प्रिया अपने लेखों के जरिए अपने पाठकों से जुड़ने की चाह रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 19, 2022 00:00 IST

    Published By : Priya Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content