Honey Nutrition Facts: इन पोषक तत्वों के कारण शहद माना जाता है सेहत के लिए फायदेमंद

शहद स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
Honey Nutrition Facts: इन पोषक तत्वों के कारण शहद माना जाता है सेहत के लिए फायदेमंद


शहद स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। वजन कम करने से लेकर स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम में से कई लोग शहद का इस्तेमाल करते हैं। इसकी मिठास और स्वाद कई लोगों  का काफी ज्यादा पसंद होती है। इसका इस्तेमाल हम कई तरह के खाद्य पदार्थों में कर सकते हैं। शहद की गंध, रंग और स्वाद इसके फूलों के प्रकार के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। मार्केट में इसकी अनगिनत वैरायटी उपलब्ध है। स्वास्थ्य के लिहाज से शहद के कई लाभ होते हैं, लेकिन क्या कभी आपने इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानने की कोशिश की है? क्या आप जानते हैं कि शहद हमारे स्वास्थ्य के लिए इतना खास क्यों है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में शहद में मौजूद पोषक तत्वों (Honey Nutrition Facts) के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं शहद के अनोखे लाभ और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में- 

एक चम्मच या 20 ग्राम शहद में मौजूद पोषक तत्व (One tablespoon or 20 gm honey nutrition facts )

  • कैलोरी - 61
  • फैट - 0 grams
  • प्रोटीन - 0 ग्राम
  • कार्ब्स - 17 ग्राम
  • फाइबर- 0 ग्राम
  • कॉपर - डीवी का 1% 
  • सोडियम - 0 एमजी

शहद का इस्तेमाल हम चीनी के वैकल्पिक रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें जीरो फैट होता है। इसमें कुछ पोषक तत्वों की कमी होती है, लेकिन अधिकांश लोग आमतौर पर विटामिन और खनिजों की प्राप्ती के लिए इसका सेवन एक महत्वूर्ण आहार के रूप में करते हैं। लेकिन यह सभी खनिजों और विटामिंस का पर्याप्त या एक मात्र स्त्रोत नहीं हो सकता है। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि शहद स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले पौधों के यौगिकों में समृद्ध होता है, जिन्हें पॉलीफेनोल्स के रूप में जाना जाता है। यह स्वास्थ्य (Honey Contains a variety of nutrients) के लिए बहुत ही लाभकारी है।

इसे भी पढ़ें - शहद के बारे में इन 6 सवालों को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं लोग, एक्सपर्ट से जानें इनका जवाब

कार्बोहाइड्रेट

शहद में कैलोरी और कार्ब्स भरपूर रूप से होता है। शहद में मौजूद शुगर में लगभग 50% ग्लूकोज और 50% फ्रुक्टोज होता है। हालांकि, शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स शहद की वैरायटी पर निर्भर करता है। 

प्रोटीन

शहद के उत्पाद के आधार पर इसमें थोड़ी मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। कुछ शहद की वैरायटी में लगभग 0.06 ग्राम प्रोटीन होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि यह दैनिक प्रोटीन आवश्यकताओं में योगदान करने के लिए पर्याप्त नहीं है। 

विटामिन और खनिज

शहद में कई तरह के विटामिंस और खनिज मौजूद होते हैं, जिसमें विटामिन बी, कैल्शियम, जिंक, आयरन, कॉपर इत्यादि शामिल हैं। यह विटामिन और खनिज मुख्य रूप से मिट्टी और पौधों से प्राप्त होते हैं। शहद की गुणवत्ता और इसकी खनिज सामग्री इस बात से निर्धारित होती है कि यह कहां से प्राप्त हुआ है और इसे कैसे संसाधित ( processed) किया गया है। आम तौर पर, गहरा शहद हल्के शहद की तुलना में अधिक लाभकारी माना जाता है, जो विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। 

शहद से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ (Health Benefits of Honey)

  • शहद का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर का वजन कम होता है। 
  • सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर करने के लिए हम में से कई लोग शहद का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे लिए काफी लाभकारी माना जाता है।
  • घाव को भरने में शहद हमारे लिए प्रभावी माना जाता है। खासतौर पर स्किन के कील मुंहासे, रैशेज को दूर करने में काफी प्रभावी होता है। 
  • शहद के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।   
  • शहद में एंटी-ऑ़क्सीडेंट गुण होता है, जो आपकी इम्यून पावर को बूस्ट करने में लाभकारी है।  
  • एलर्जी रिएक्शन को कम करने में भी शहद आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें - शहद और केसर के फायदे: शहद के साथ केसर मिलाकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 8 फायदे

शहद स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि यह आपके शरीर में सभी विटामिन और खनिज की पूर्ति के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके साथ-साथ आपको अन्य खाद्य पदार्थों और सप्लीमेंट्स की आवश्यकता होती है।

Read Next

कच्चा बादाम या हरा बादाम खाने के हो सकते हैं कुछ नुकसान, जानें इनके बारे में

Disclaimer