Expert

कच्चा बादाम या हरा बादाम खाने के हो सकते हैं कुछ नुकसान, जानें इनके बारे में

कच्चा बादाम या हरा बादाम खाने से आपके शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं, जाने कच्चा बादाम खाने के नुकसान के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
कच्चा बादाम या हरा बादाम खाने के हो सकते हैं कुछ नुकसान, जानें इनके बारे में


बादाम सेहत के लिए फायदेमंद और बेहतरीन नट्स में से एक है। इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन किसी भी फल, नट्स या खाद्य पदार्थ का गलत ढंग से इस्तेमाल बहुत नुकसानदायक हो सकता है। बादाम कई तरह के होते हैं, सामान्यतः लोग पके और मीठे बादाम का सेवन करते हैं लेकिन कुछ लोग कच्चा बादाम या हरे बादाम का भी सेवन करते हैं। कच्चा बादाम या हरा बादाम (Green Almonds Side Effects) खाने से सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। बादाम में सेहत के लिए फायदेमंद कैल्शियम, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं लेकिन इनका अधिक सेवन या गलत तरीके से सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर के बेहतर कामकाज के लिए संतुलित मात्रा में और सही ढंग से बादाम का सेवन करने के फायदे हैं लेकिन कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने ये और कच्चे बादाम का सेवन करने से कुछ लोगों को ई समस्याएं हो सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

कच्चा बादाम खाने के नुकसान (Kachcha Badam Or Raw Almonds Side Effects)

Kachcha-Badam-Side-Effects

बादाम का इस्तेमाल लोग कई तरीकों से करते हैं। पके या मीठे बादाम का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लखनऊ के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ टी एस शुक्ल के मुताबिक कच्चा बादाम भी खाने योग्य माना जाता है और कई लोग इसका सेवन भी करते हैं। कच्चे बादाम में एमिग्डालिन (Amygdalin) नामक यौगिक होता है जिसकी वजह से यह स्वाद में थोड़ा कड़वा लग सकता है। कच्चा बादाम का सेवन संतुलित मात्रा में करना उपयोगी हो सकता है लेकिन इसका अधिक सेवन करना या पके बादाम की जगह पर कच्चे बादाम का सेवन करना बहुत नुकसानदायक होता है। कच्चे बादाम या हरे बादाम का सेवन करने से होने वाले नुकसान इस प्रकार से हैं। 

इसे भी पढ़ें : बादाम खाने से कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें अन्‍य 12 फायदे

1. कच्चा बादाम खाने से लिवर को नुकसान

कच्चा या हरा बादाम खाने से आपके लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसका अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। कच्चा बादाम खाने से शरीर में मायकोटॉक्सिन का उत्पादन तेजी से होता है जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बादाम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए भी इसका अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है और इसकी वजह से पेट में सूजन और कब्ज की समस्या हो सकती है।

Kachcha-Badam-Side-Effects

2. माइग्रेन के मरीजों के लिए नुकसानदायक

कच्चा बादाम या हरा बादाम का सेवन माइग्रेन से जूझ रहे मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से माइग्रेन के मरीजों को कई समस्याएं हो सकती हैं। कच्चे बादाम में कई तरह के विषाक्त यौगिक मौजूद होते हैं जिनके सेवन से शरीर में कई रासायनिक क्रियाएं होती हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने माइग्रेन के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है इसलिए एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि माइग्रेन के मरीजों को कच्चा बादाम खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में बादाम के अत्यधिक सेवन से होते हैं ये 4 नुकसान, जानें गर्मी में कैसे करें बादाम का सेवन

3. किडनी के लिए नुकसानदायक कच्चा बादाम

किडनी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को आमतौर पर डॉक्टर बादाम खाने से बचने की सलाह देते हैं। बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा होती है जो किडनी स्टोन की समस्या का कारण होता है। कच्चा बादाम भी किडनी के लिए नुकसानदायक माना जाता है। बिना डॉक्टर की सलाह के किडनी के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

4. पोषक तत्वों के अवशोषण में दिक्कत

कच्चा बादाम या हरा बादाम अधिक मात्रा में खाने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण सही ढंग से नहीं हो पाता है। शरीर में भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण सही ढंग से हो इसके लिए आपको कच्चा बादाम खाने से बचना चाहिए। कच्चा या हरा बादाम में टैनिन पाया जाता है जिसकी वजह से इसका सेवन करने पर शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में दिक्कत होती है।

इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट बादाम खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

कच्चा बादाम आमतौर पर बहुत कम लोग ही पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोग इसका सेवन करते हैं। कच्चे बादाम का सेवन करने से पहले आपको एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। खानपान से जुड़ी समस्या, किडनी की बीमारी और पाचन से जुड़ी समस्या में बादाम का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना फायदेमंद है।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

क्या रात को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी? जानें Coconut Water से जुड़े 6 सवालों के जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version