Expert

बादाम के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

बादाम के साथ कुछ चीजें खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। जानें इसके साथ कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
बादाम के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान


What Not To Eat With Almonds: बादाम को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से स्किन और हेयर हेल्थ को भी फायदा मिलता है। बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एनर्जी बूस्ट करने और बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करते हैं। लोग इसे कई तरह से डाइट में शामिल करते हैं। इसे दूध, मिठाई, हलवा, स्मूदी में मिलाकर डाइट में शामिल किया जाता है। लेकिन कई चीजों के साथ इसे मिलाकर खाना नुकसानदायक होता है। बादाम का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए? इस बारे में हमें कोलकाता स्थित मणिपाल हॉस्पिटल (साल्ट लेक) की चीफ डायटिशियन इंद्रानी मुखर्जी ने जानकारी दी है।

01 (91)

बादाम के साथ कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

डेरी प्रोडक्ट्स- Dairy Products

डेरी प्रोडक्ट्स खासकर योगर्ट के साथ बादाम खाना नुकसानदायक हो सकता है। योगर्ट एसिडिक होता है और बादाम के साथ इसे खाने से डाइजेस्टिव एसिड इंबैलेंस हो सकता है। अगर दूध से बनी किसी चीज में बादाम डालकर खाया जाए, तो इससे डाइजेशन खराब हो सकता है। जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस है उनके लिए ये कॉम्बिनेशन ज्यादा नुकसानदायक है।

खट्टे फल- Citrus Fruits

खट्टे फलों के साथ बादाम नहीं खाना चाहिए। अगर खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, अंगूर के साथ बादाम खाए जाएं, तो इससे डाइजेशन खराब हो सकता है। खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड होता है और बादाम में फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं। इस कॉम्बिनेशन से ब्लोटिंग, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ शरीर को पोषक तत्व सोखना मुश्किल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- ओट्स मिल्क और बादाम के दूध में वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

ऑक्सालेट फूड्स- Oxalate Foods

ऑक्सालेट फूड्स जैसे पालक, चुकंदर भी बादाम के साथ नहीं खाने चाहिए। क्योंकि, इसके कॉम्बिनेशन से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। बादाम को ऑक्सालेट फूड्स के साथ खाने से कैल्शियम सोखना कम हो सकता है। इस कारण किडनी स्टोन बढ़ सकते हैं।

शुगरी और रिफाइंड फूड्स- Sugary Or Refined Foods

बादाम को शुगरी या रिफाइंड फूड्स के साथ खाना भी नुकसानदायक है। इसके कारण डाइजेशन और ब्लड शुगर पर असर पड़ सकता है। प्रोसेस्ड शुगर होने के साथ इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इस कारण बॉडी में इंफ्लेमेशन हो सकती है और इंफ्लेमेटरी डिजीज का खतरा बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- सुबह सेब के साथ बादाम भी खाएं, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

सोय प्रोडक्टस- Soy Products

सोय प्रोडक्टस के साथ बादाम खाने से बॉडी में न्यूट्रिएंट्स सोखना कम हो जाते हैं। इसी के साथ, बादाम और सोय प्रोडक्ट्स दोनों में हि फाईटिक एसिड होता है, जो बॉडी में कैल्शियम और आयरन सोखना कम करता है। इसके कारण शरीर में पोषक तत्व सोखना कम हो सकते हैं।

निष्कर्ष

बादाम हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे डेरी प्रोडक्ट्स, सोय प्रोडक्ट्स, शुगरी प्रोडक्ट्स और खट्टे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि, इससे शरीर में पोषक तत्व नहीं सोख पाते हैं और डाइजेशन खराब हो सकता है। अगर आपको कोई हेल्थ इशु रहता है, तो आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे खाना चाहिए। वहीं, इसे भिगोकर और छिलके उतारकर खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद है। बादाम को पानी के साथ मिलाकर इसका दूध तैयार करके सेवन कर सकते हैं।

Read Next

हाई यूरिक एसिड में कौन-सा कुकिंग ऑयल इस्तेमाल करें?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version