Benefits of Eating Almonds with Apple: आजकल फूड कॉम्बिनेशन काफी ट्रेंड में है। सोशल मीडिया पर आपको ऐसी कई वीडियो मिल जाएंगी जिनमें अलग-अलग फूड कॉम्बिनेशन पर बात की गई हो। कई फूड कॉम्बिनेशन ऐसे हैं जिन्हें लोग पुराने समय से ही अपनाते आ रहे हैं, जैसे दूध के साथ केला खाना या फलों पर बीज डालकर खाना। इसी तरह सेब के साथ बादाम खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी इस कॉम्बिनेशन को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। सेब के साथ बादाम खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? साथ ही, किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा से सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।
सेब के साथ बादाम खाना खाने के फायदे- Benefits of Eating Almonds with Apple
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर- Full of Antioxidants
सेब और बादाम दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। जब दोनों को एक साथ मिलाकर खाया जाता है तो ये बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट्स बनते हैं। इनके सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण ये बीमारियों का खतरा कम करते हैं और इनसे स्किन हेल्थ को फायदा होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद- Good For Skin
सेब और बादाम का कॉम्बिनेशन स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई होने के साथ एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है और एजिंग धीमी हो जाती है। इसमें विटामिन ई होता है जो स्किन टिशुज को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- चावल के पानी और बादाम तेल से घर पर बनाएं फेस सीरम, नेचुरली चमक उठेगी त्वचा
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion
यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद होता है। सेब और बादाम दोनों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इनके सेवन से गट में गुड़ बैक्टीरिया बूस्ट होते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इस कॉम्बिनेशन से पाचन क्रिया तेज होती है और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद होता है। यह बॉडी में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इससे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम होता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें सेब के साथ बादाम जरूर खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- एजिंग के लक्षणों को दूर करती है बादाम और मलाई से बनी ये स्पेशल नाइट क्रीम, जानें बनाने का तरीका
एक्सपर्ट टिप
जिन लोगों को गर्म तासीर वाली चीजें नुकसान करती हैं, उन्हें किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। इन दोनों को मिलाकर खाना गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद नहीं है। क्योंकि, सेब और बादाम दोनों की तासीर गर्म होती है। तेज गर्मी होने पर इस कॉम्बिनेशन को अवॉइड करना चाहिए। अगर इस कॉम्बिनेशन को ट्राई करने से आपको पेट दर्द या कोई समस्या होती है, तुरंत इसका सेवन करना छोड़ दें।
निष्कर्ष
सेब के साथ बादाम खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह डाइजेशन से स्किन हेल्थ सभी के लिए फायदेमंद होगा। लेकिन जिन लोगों को गर्म चीजें नुकसान करती हैं, उन्हें इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।