Doctor Verified

क्या रोज शिकंजी पीना सही है? गर्मियों में पीने से पहले डॉक्टर से जानें जरूरी बातें

रोज शिकंजी पीने के नुकसान: इस भीषण गर्मी में लोग शरबत और शिकंजी जैसे ड्रिंक्स, ज्यादा पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो शिंकजी रोज पीते हैं, लेकिन क्या यह सही है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से एक्सपर्ट से। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोज शिकंजी पीना सही है? गर्मियों में पीने से पहले डॉक्टर से जानें जरूरी बातें


रोज शिकंजी पीने के नुकसान: गर्मियां आने के साथ लोग शरीर में पानी की कमी महसूस करने लगते हैं। शरीर तेजी से डिहाइड्रेट हो जाता है और इलेक्ट्रोलाइट की कमी से बीपी लो हो जाता है, लू लगने का खतरा बढ़ता है और शरीर में भी कमजोरी महसूस होती है। ऐसी स्थिति में लोग खूब सारे ड्रिंक्स का सेवन करते हैं और शरीर को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करते हैं। दरअसल, इस मौसम में हाइड्रेशन बनाए रखने से पेट ठंडा रहता है, शरीर ठंडा रहता है, पीएच बैलेंस रहता है और स्किन हेल्दी रहती है। ड्रिंक्स की बात करें तो इस मौसम का सबसे आम ड्रिंक है शिंकजी जिसे लोग खूब पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो इसे रोज पीते हैं लेकिन, क्या रेगुलर इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से Dr. Shrey Srivasatava, Senior Consultant -Internal Medicine,Sharda Hospital

क्या रोज शिकंजी पीना सही है-Is it healthy to have shikanji everyday

Dr. Shrey Srivasatava, बताते हैं कि शिकंजी एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है जिसमें नींबू की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। खासकर गर्मियों के दौरान, लोग इसे खूब पीते हैं। यह शरीर को ताजगी दे सकता है, लेकिन इसके सेवन के बारे में सावधानी बरतना जरूरी है। जबकि शिकंजी हाइड्रेशन और विटामिन सी की अच्छी खुराक प्रदान कर सकती है, अगर इसे ठीक से तैयार न किया जाए या ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो इसे रोजाना पीने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे कि

शिकंजी में ज्यादा होती है शुगर की मात्रा

डॉक्टर बताते हैं कि शिकंजी में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ज्यादातर लोग इसे बनाते समय इसमें काफी ज्यादा मात्रा में चीनी मिलाते हैं और फिर नींबू, नमक, काला नमक और बाकी चीजों के साथ इसे बनाते हैं। जब आप इसे ज्यादा पीते हैं तो शरीर में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ती है। चीनी के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है, डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है और दांतों की समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को ब्लड शुगर की चिंता है या वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें इसे रोज पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा आप इसे चीनी की जगह स्टीविया या शहद जैसे विकल्प की मदद से भी बना सकते हैं।

Shikanji peene ke nuksan

इसे भी पढ़ें: क्या लंबे समय तक ज्यादा तनाव के कारण भी डायबिटीज हो सकता है? डॉक्टर से जानें

हो सकती है एसिडिटी की समस्या

रोज शिकंजी पीने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। हालांकि, नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन कभी-कभी पेट में जलन पैदा कर सकता है, खासकर एसिड रिफ्लक्स या संवेदनशील पेट वाले लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

हाई सोडियम बीपी बढ़ा सकता है

शिकंजी का ज्यादा सेवन आपके शरीर में सोडियम की मात्रा तो बढ़ा सकता है। दरअसल, कुछ लोग स्वाद बढ़ाने के लिए काला नमक, जीरा या काली मिर्च जैसे मसाले मिला सकते हैं, लेकिन नमक का ज्यादा सेवन डिहाइड्रेशन और हाई बीपी का कारण बन सकता है। इसलिए आपको इसे रोज नहीं पीना चाहिए। अगर आप शिकंजी बना भी रहे हैं तो इसमें सेंधा नमक डाल लें और रोज मसालों का ज्यादा उपयोग न करें। इससे सोडियम कंट्रोल में रहेगा और नुकसान नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं ये 4 तरह के शिकंजी, मिलेंगे कई फायदे

निष्कर्ष के तौर पर, शिकंजी को रोजाना सीमित मात्रा में पीना ठीक है, लेकिन संतुलन बनाए रखने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए सामग्री को समायोजित करना जरूरी है। अगर आपको कोई खास स्वास्थ्य समस्या है, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि शिकंजी बनाते समय आप चीनी की जगह मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप शिकंजी की जगह हर रोज नए-नए प्रकार के ड्रिंक्स पी सकते हैं। जैसे कि आप कभी बेल का शरबत पी सकते हैं, आप गुड़ का शरबत पी सकते हैं, कोल्ड कॉफी पी सकते हैं और किसी भी फल के जूस को पी सकते हैं।

Read Next

गर्मी के मौसम में हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer