Foods To Avoid Pair With Ghee: हमारी सेहत के लिए घी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स फिट और एक्टिव रहने में मदद करते हैं। घी में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हेल्दी रहने के लिए जरूरी हैं। अधिकतर घरों में इसे पकवान बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कुछ मीठा बनाना हो या तड़का लगाना हो, घी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। अगर आप दाल, खिचड़ी, रोटी या पुलाव पर घी डालकर खाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर चीज के साथ घी खाना फायदेमंद नहीं होता है। कुछ चीजों के साथ घी खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से। आइए लेख में जानें किन चीजों के साथ घी खाना नुकसानदायक होता है।
घी के साथ किन चीजों का सेवन करना नुकसानदायक होता है? Which Foods Should Not Pair With Ghee
घी और शहद- Ghee and Honey
आयुर्वेद के मुताबिक घी और शहद को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ते हैं। इसके कारण शरीर में दोष असंतुलित हो जाते हैं और पाचन क्रिया को नुकसान होता है। इसलिए इन दोनों को हमेशा अलग-अलग ही खाना चाहिए।
चाय या कॉफी के साथ घी- Ghee and caffeine
आजकल चाय या कॉफी में घी डालकर पीना काफी ज्यादा ट्रेडिंग है। लेकिन आयुर्वेद के अनसार चाय और कॉफी में घी डालकर पीने से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इसे पचाना मुश्किल होता है और यह कॉम्बिनेशन हर किसी को सूट नहीं करता है। अगर आप कॉफी या चाय में घी डालकर पीते हैं, तो आपको ब्लोटिंग या एसिडिटी भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- कभी नहीं खाना चाहिए घी और शहद एक साथ, सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
घी और दही- Ghee and Curd
दही के साथ भी घी खाना नुकसानदायक हो सकता है। घी गर्म और ऑयली होता है। जबकि दही ठंड़ा और भारी होता है। इन दोनों चीजों को एक खाना साथ शरीर के लिए विरूद्ध आहार हो सकता है। इससे गट बैक्टीरिया इंबैलेंस हो सकते हैं और एसिडिटी हो सकती है।
घी और फिश- Ghee and Fish
घी और फिश को एक साथ खाना शरीर के लिए विरूद्ध आहार होता है। घी गर्म और फिश ठंडी होने से टॉक्सिन बनते हैं। इनके कारण शरीर में टॉक्सिन बढ़ते हैं। यह कॉम्बिनेशन पाचन और त्वचा संबंधित समस्याओं की वजह भी बन सकता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड को लेकर ट्रोल हुईं गोविंदा की बेटी टीना, कहा- घी खाएं और डाइटिंग न करें, क्या सच में है ये फायदेमंद?
इन बातों का भी रखें ध्यान
- अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती हैं, तो आपको घी का सेवन कम करना चाहिए।
- घी को खिचड़ी, बाजरा रोटी, पुलाब या दाल में डालकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें खाना भूनने या पकाने के बजाय सिर्फ सर्व करने के लिए इस्तेमाल करें।
- लेख में हमने जाना घी के साथ किन चीजों का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।