What Food Combinations To Be Avoided: आयुर्वेद में खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आयुर्वेदिक डाइट के जरिए कई बीमारियों का इलाज भी किया जाता है। इसमें पोषक तत्वों का खास ध्यान रखा जाता है। आयुर्वेद में कई फूड कॉम्बिनेशन ऐसे हैं, जिन्हें सेहत के लिए रामबाण माना गया है। लेकिन वहीं कई फूड कॉम्बिनेशन ऐसे भी है जो सेहत को नुकसान भी कर सकते हैं। आयुर्वेद में सब्जियों के साथ कुछ चीजों का सेवन करना नुकसानदायक भी माना गया है। यानि अगर आप सब्जियों के साथ इन चीजों का सेवन करेंगे, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बिरला आयुर्वेदा (आयुर्वेदिक थेरेपी सेंटर) के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ म्रुनल गोले से।
जानें सब्जियों के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए- Bad Food Combination With Vegetable
दूध और सब्जियां
सब्जियों के साथ दूध पीना शरीर के लिए नुकसानदायक है। कुछ सब्जियों विशेष रूप से जो खट्टी या अम्लीय होती हैं (जैसे टमाटर, खट्टे फल और पत्तेदार सब्जियां) दूध के साथ मिलकर शरीर को नुकसान करती हैं। इनके सेवन से पाचन अग्नि को नुकसान होता है और सूजन, गैस या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सब्जियों के साथ फल
आयुर्वेद में सब्जियों के साथ फल खाने की मनाही होती है। दरअसल, इन दोनों के पाचन का समय ही अलग-अलग होता है। ऐसे में इन दोनों को एक साथ खाना पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। इसके कारण शरीर में टॉक्सिन बनने लगता है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
मूली और दूध
आयुर्वेद में मूली के साथ दूध लेना खराब कॉम्बिनेशन माना जाता है। मूली की तासीर गर्म मानी जाती है, जबकि दूध को ठंडा माना गया है। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर का तापमान बिगड़ सकता है। दोनों की तासीर अलग होने से शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- गलत फूड कॉम्बिनेशन खाने से सेहत को पहुंचता है नुकसान, आयुर्वेदाचार्य से जानें जरूरी सावधानियां
बीज वाली सब्जी और डेयरी प्रोडक्ट
बीज वाली सब्जियों के साथ डेयरी प्रोडक्ट का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसके सेवन से कुछ स्वास्थ्य स्थितियों का खतरा बढ़ सकता है। खासकर जिन लोगों को इससे एलर्जी है उन्हें इससे दूरी बनानी चाहिए।
खट्टी सब्जियां और दूध
दूध के साथ खट्टी सब्जियों जैसे टमाटर, खट्टे फल, खट्टे जामुन और पत्तेदार साग का सेवन नहीं करना चाहिए। इस कॉम्बिनेशन से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। साथ ही आपको पेट में सूजन, गैस या अपच जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद में पेट के लिए खराब माने जाते हैं ये फूड कॉम्बिनेशन, जानें एक्सपर्ट से
प्याज और दही
आयुर्वेद में प्याज के साथ दही खाने की मनाही होती है। प्याज का स्वाद तीखा और तासीर गर्म होती है। वहीं दही के साथ इसका सेवन करने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। इससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं और शरीर को नुकसान कर सकते हैं।
मूली और शहद
अगर आप मूली से कोई व्यंजन तैयार कर रहे हैं, तो उसमें शहद बिल्कुल न मिलाएं। क्योंकि ये दोनों चीजें मिलकर शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकती हैं। इसके कारण शरीर में पित्त दोष बढ़ता है और पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
खीरे के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स
खीरे ठंडा होने के साथ शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। लेकिन अगर आप किसी डेयरी प्रोडक्ट के साथ इसका सेवन करते हैं, तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें यह कॉम्बिनेशन अवॉइड करना चाहिए।