Expert

आयुर्वेद में पेट के लिए खराब माने जाते हैं ये फूड कॉम्बिनेशन, जानें एक्सपर्ट से

आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजों को मिलाकर खाने से ये शरीर में जहर की तरह काम करते हैं और आपको बीमार बना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद में पेट के लिए खराब माने जाते हैं ये फूड कॉम्बिनेशन, जानें एक्सपर्ट से


Common Food Combinations that Should be avoid: हम जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा हमारे शरीर पर पड़ता है। सही खाना न सिर्फ हमें अंदर से खुश रखता है बल्कि काम करने के लिए शरीर को एनर्जी भी देता है। लेकिन अगर हम गलत खाना खाते हैं तो ये स्वास्थ्य और दिमाग दोनों को प्रभावित करता है। आयुर्वेद के अनुसार एक व्यक्ति जो भी खाता है उससे समग्र स्वास्थ्य निर्धारित होता है। आयुर्वेद के अनुसार धातुओं (ऊतकों), दोषों, अग्नि (विषाक्त पदार्थों को खत्म करने) और प्रसन्न मन को संतुलन करना अनिवार्य है। इन्हीं चीजों में से एक भोजन। आयुर्वेद के अनुसार आजकल लोग अपने खाने में किसी तरह का कॉम्बिनेशन बना लेते हैं। 

गलत फूड कॉम्बिनेशन हमारे पेट के लिए बहुत ही घातक माने जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गलत फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार कौन से फूड कॉम्बिनेशन गलत हैं इसके बारे में हालही में आयुर्वेदिक विशेषज्ञ, डॉ. रेखा राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। डॉ. रेखा के अनुसार कोई व्यक्ति अगर इन फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करता है तो ये शरीर में जहर की तरह काम करते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार कौन से फूड कॉम्बिनेशन पेट के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः मूंग और सोयाबीन से बढ़ाएं वजन, जानें इसे खाने के फायदे

 

Common Food Combinations that Should be avoid according to Ayurveda

आयुर्वेद के अनुसार कौन से फूड कॉम्बिनेशन खराब माने जाते हैं? - Common Food Combinations that Should be avoid according to Ayurveda 

  • दूध के साथ फलों का सेवन करना (केले को छोड़कर)
  • गर्म पदार्थों के साथ ठंडे पदार्थों का सेवन करना
  • फलों के साथ पनीर और चीज को मिलाना
  • गेहूं से बनी चीजों के साथ तिल के तेल का इस्तेमाल
  • चिकन के साथ दही मिलाकर खाना
  • शराब, दही, शहद और योगर्ट खाने के बाद अल्कोहल का सेवन करना
  • योगर्ट के साथ दही का सेवन करना
  • दूध के साथ गुड़ का सेवन करना

डॉ. रेखा के अनुसार आयुर्वेद में इन चीजों को एक साथ मिलाकर खाने की मनाही है। इन चीजों को एक साथ मिलाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, पेट में दर्द, उल्टी जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Rekha Radhamony, 4th Gen Ayurveda Doctor (@doctorrekha)

आयुर्वेद के अनुसार ये फूड कॉम्बिनेशन हैं सेहत के सही

  • बीन्स और दाल
  • दूध के साथ खजूर या बादाम या नट्स का सेवन 
  • पके भोजन के साथ घी
  • अंडे के साथ ब्रोकली 
  • अनाज के साथ दाल-सब्जी
  • केला और दूध
  • शहद और अदरक का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः इन वजहों से आ सकता है स्ट्रोक, एक्सपर्ट से जानें बचाव का तरीका

अगर आप किसी फूड कॉम्बिनेशन का सेवन कर रहे हैं और ये आपके स्वास्थ्य पर किसी तरह का प्रभाव नहीं डाल रहा है तो इसके बारे में डॉक्टर से संपर्क करें। ध्यान दें कि हर तरह के फूड कॉम्बिनेशन हर किसी व्यक्ति को सूट नहीं करते हैं इसलिए अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें। 

Pic Credit: Freepik.com

 

Read Next

वजन बढ़ाने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये आसान आयुर्वेदिक उपाय

Disclaimer

TAGS