गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों को आम का इंतजार रहता है। गर्मियों में होने वाली चिलचिलाती धूप, गर्मी और पसीने के कारण भले ही ये मौसम किसी को पसंद न हों लेकिन ज्यादातर लोगों को गर्मियों का इंतजार सिर्फ आम के कारण रहता है। आम को फलों का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्वों से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। आयुर्वेद में आम को गुणकारी फल कहा गया है और इसका सही तरीके से सेवन सेहत के लिए लाभदायक बताया गया है। लेकिन वर्तमान में लोग बाजार से आम खरीदकर लाते हैं और बिना समय देखे कभी भी आम खाने लगते हैं। जिससे लोगों को पेट की समस्याओं के साथ अन्य सेहत से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर आप आम के स्वाद के साथ-साथ इसका भरपूर लाभ पाना चाहते हैं तो आयुर्वेद के अनुसार ही इसका सेवन करें। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) आम खाने का सही समय और तरीका बता रहे हैं।
आम खाने का सही तरीका क्या है? - What Is The Best Way To Eat Mango
डॉक्टर ने बताया कि आम का सीजन अब शुरू हो रहा है लेकिन बाजार में आम करीब 1 महीने पहले से मिलने लगे हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि आम को सही सीजन यानी कि जब ज्यादा गर्मी पड़ने लगे तब ही इन्हें खरीदकर खाएं। बीते 1 महीने से बाजार में जो आम बिक रहे थे उनमें से ज्यादातर आमों को केमिकल से पकाया गया होगा। जो कि सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। डॉक्टर ने बताया कि आम एक ऐसा फल है, जिसमें लगभग हर तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन असल में इसकी तासीर गर्म होती है। जिसके कारण कई बार लोगों को आम खाने के बाद चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो जाती है। खासकर, पित्त दोष वाले लोगों को आम खाने के बाद अपच या डायरिया जैसी दिक्कतें ज्यादा होती हैं। दरअसल, आम को गलत तरीके से खाने के कारण इस तरह की समस्याएं लोगों को होती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में चेहरे पर लगाएं आम से बने ये 3 फेस पैक, दूर होगी टैनिंग की समस्या
आम (Mango) को खाने का सही तरीका ये है कि इसे खाने से करीब 2 घंटे पहले ताजे पानी में भिगोकर रख दें। 2 घंटे के बाद जिस पानी में आम को भिगोया है, उस पानी को फेंक दें और साफ पानी से एक बार आम को फिर से धोएं। ऐसा करने से आम में मौजूद थर्मोजेनिक गुण हल्के हो जाते हैं, जिससे समस्याएं कम हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा आम खाने से हो गये हैं मुंहासे, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
डॉक्टर ने यह भी सलाह दी है कि आम का सेवन कभी भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। दूध और आम से बनने वाला मेंगोशेक कई लोग पीना काफी पसंद करते हैं लेकिन असल में मेंगोशेक पाचन सिस्टम को खराब करता है और पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए भी हानिकारक होता है। आप मेंगोशेक की जगह सीमित मात्रा में आम रस पी सकते हैं।
आम खाने का सही समय क्या है? - What Is The Best Time To Eat Mango
वर्तमान में कई लोगों को ये पता ही नहीं है कि आम ही नहीं बल्कि किसी भी फल का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए। फलों से अगर आप भरपूर पोषण चाहते हैं तो इनका सेवन सुबह के वक्त या शाम में सूरज रहने तक ही करें। आम का सेवन भी दिन के वक्त किया जा सकता है। कोशिश करें कि शाम में 5 बजे के बाद आम का सेवन न करें। यह भी ध्यान रखें कि सुबह ब्रेकफास्ट में सिर्फ आम का सेवन न करें बल्कि पोहा या दलिया के साथ इसे खाएं। ऐसा इसलिए, खाली पेट आम का सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
All Images Credit- Freepik
Read Next
घुटनों में दर्द रहता है तो रोज करें इन 3 जड़ी-बूटियों का सेवन, सूजन और दर्द में मिलेगा आराम
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version