How To Get Rid Of Pimples After Eating Mango In Excess: गर्मी में आम खाना लोगों को काफी पसंद होता हैं। कई लोग, तो गर्मी का इंतजार ही आम की वजह से करते हैं। आम स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इसमें सोडियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। गर्मी में कई लोग स्वाद के चक्कर में ज्यादा आम खा लेते है। जिस कारण स्किन पर पिंपल्स होने की समस्या हो जाती हैं। ये पिंपल्स लाल होने के साथ चेहरे पर तेजी से बढ़ते भी हैं। आम में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है और इसकी तासीर भी गर्म होती है। जिस कारण इसका सेवन करने से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो सकती हैं। वहीं आजकल मार्केट में कृत्रिम कार्बाइड से पके आम भी मिलते हैं, जो शरीर को नुकसान करते हैं। आइए जानते हैं आम खाने से होने वाले पिंपल्स को दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में। इन उपायों को करने से पिंपल्स में आराम मिलेगा और दाग-धब्बे भी दूर होंगे।
हल्दी और चंदन पाउडर
हल्दी और चंदन पाउडर की मदद से आम से होने वाले पिंपल्स को दूर किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 1/4 चौथाई चम्मच हल्दी, 1 चम्मच चंदन और 3 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये नुस्खा करने से स्किन को ठंडक मिलने के साथ पिंपल्स भी दूर होंगे।
शहद
शहद स्किन की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन से इंफेक्शन को हटाने के साथ पिंपल्स को भी दूर भगाता है। शहद का इस्तेमाल करने के लिए शहद को पिंपल्स पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से चेहरे को धोएं।
बर्फ
बर्फ स्किन को ठंडक देने के साथ पिंपल्स को दूर करती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आइस क्यूब को किसी कॉटन के कपड़े में लपेट कर पिंपल्स पर आइस क्यूब से मसाज करें। ऐसा करने से पिंपल्स से छुटकारा मिलने के साथ स्किन रिफ्रेश भी होगी।
इसे भी पढ़ें- पसीने की वजह से पीठ पर हो गए हैं एक्ने, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
एलोवेरा
एलोवेरा की मदद से भी चेहरे के पिंपल्स को दूर किया जा सकता है। एलेवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में पिंपल्स पर इसको लगाने से इंफेक्शन कम होने के साथ पिंपल्स में आराम मिलता हैं। ये स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
दालचीनी
दालचीनी शरीर के साथ स्किन की भी कई समस्याओं को दूर करती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए दालचीनी पाउडर को 1 चम्मच लें। इसमें 1 चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से चेहरे को धोएं।
ज्यादा आम खाने से चेहरे पर होने वाले पिंपल्स को दूर करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, आम खाने से पहले रातभर के लिए उसे पानी में भिगो कर रखने से भी इस समस्या से बचाव हो सकता हैं।
All Image Credit- Freepik