पिंपल्स और मुंहासे आपके लुक्स को खराब कर सकते हैं। कई बार इनमें सूजन और लाल रंग का निशान हो जाता है, जो देखने में अच्छा नहीं लगता है। यह निशान कई कोशिशों के बावजूद भी छुप नहीं पाता है। ऐसे में बाहर जाते समय या लोगों से मिलते समय झिझक महसूस होती है। पिंपल्स और एक्ने के निशान से बचने के लिए आपको बाजार में इस्तेमाल होने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम-से-कम करना चाहिए। इस लेख में आगे जानते हैं कि पिंपल्स और एक्ने के निशान को आप किस तरह से घर पर ही दूर कर सकते हैं।
चेहरे के पिंपल्स और एक्ने की रेडनेस कैसे दूर करें - How to Get Rid of Redness from Pimples and Acne
आइस थेरेपी
आइस थेरेपी, पिंपल्स और मुंहासों से जुड़ी लालिमा और सूजन को कम करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। बर्फ के ठंडे तापमान की वजह से नसें संकुचित (कंप्रेस) होने लगती हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और लालिमा कम हो जाती है। इसका उपयोग करने के लिए, बर्फ के कुछ टुकड़ों को एक साफ कपड़े में लपेटें और इसे प्रभावित स्किन पर 1-2 मिनट के लिए धीरे से दबाते हुए लगाएं।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पिंपल्स और मुंहासे में होने वाली लालिमा को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पौधे से निकाला गया ताजा एलोवेरा जेल को आप सीधे प्रभावित स्किन पर लगा सकते हैं। इसके कूलिंग इफेक्ट आपको तुरंत राहत प्रदान करेंगे, जबकि इसमें पाए जाने वाले कंपाउंड आपकी स्किन को रिपेयर करने में सहायक होते हैं।
ग्रीन टी कंप्रेस
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन और पिंपल्स व मुंहासों से जुड़ी लालिमा को कम करने में मदद कर सकते हैं। ग्रीन टी कंप्रेस बनाने के लिए, ग्रीन टी बैग को कुछ मिनटों के लिए गर्म पानी में डुबोकर रखें, फिर इसे ठंडा होने दें। ठंडे टी बैग को प्रभावित त्वचा पर 5-10 मिनट के लिए धीरे से दबाएं। ग्रीन टी के गुण लालिमा को कम करने और त्वचा को ठीक करने में सहायक होते हैं।
शहद का मास्क
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और मुंहासे से संबंधित लालिमा के इलाज में मदद कर सकते हैं। शहद, को प्रभावित स्किन पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद आप इसे गुनगुने पानी से धो लें। शहद स्किन के कलर को नॉर्मल करता है।
खीरे के स्लाइस
खीरे में हाइड्रेटिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स और मुंहासों से होने वाली लालिमा और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप ठंडे खीरे के स्लाइस को स्किन के प्रभावित हिस्से पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इससे त्वचा के निशान दूर करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें : दूध में गुलाब जल मिलाकर लगाने से स्किन पर आएगी चमक, जानें इसे लगाने का तरीका
स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए आप रोजमेरी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंहासों से बचने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के फेस मास्क का उपायोग करें। साथ ही, बाहर जाते समय चेहरे को कवर करें।