Face Masks To Lighten Dark Patches: चेहरे पर काले-धब्बे की समस्या खूबसूरती कम करने का कारण बन सकती है। त्वचा में काले धब्बे कई कारणों से हो सकते हैं। यह हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा धूप के ज्यादा संपर्क में आने, हार्मोन्स में बदलाव, दवाईयां और विटामिन बी 12 की कमी भी इसका कारण बन सकती है। वहीं कुछ स्किन कंडीशन और कई प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स के कारण भी काले-धब्बे की समस्या हो सकती है। इस समस्या को बिना दवाओं के खत्म तो नहीं किया जा सकता। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों के जरिये कंट्रोल किया जा सकता है। आइये इस लेख में जानें काले धब्बे हटाने के लिए फेस मास्क कैसे बनाएं।
काले धब्बे हटाने के लिए लगाएं ये फेस मास्क- Face Masks To Reduce Dark Patches on Skin
आलू का रस और शहद- Potato Juice and Honey
आलू का रस चेहरे के दाग धब्बे कम करने में मदद करता है। इससे काले-धब्बों को कंट्रोल करने में मिलती है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच आलू का रस लीजिये। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। सोने से पहले इसे रोज रात को चेहरे पर जरूर लगाएं।
हल्दी और शहद का फेस मास्क- Turmeric and Honey
काले धब्बे हटाने के लिए हल्दी और शहद दोनों की फायदेमंद होते हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह इंफेक्शन के बाद रह गए निशान को कम करने में मदद करती है। शहद स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। पेस्ट बनाने के लिए बाउल में आधा चम्मच हल्दी लीजिये। इसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को डार्क पैचेस वाली सभी जगह लगाएं।
इसे भी पढ़ें- डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए लगाएं उबले आलू के ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
पपीता और विटामिन-ई कैप्सूल- Papaya and Vitamin E
चेहरे से काले धब्बे कम करने में पपीता और विटामिन-ई कैप्सूल भी फायदेमंद हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए इस फेस मास्क के इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। पेस्ट बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच मैश किया हुआ पपीता लीजिये। इसमें 1 विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं। चेहरे और गर्दन पर लगाकर मसाज करें और फर्क देखें।
एलोवेरा और नींबू- Aloevera and Lemon
काले धब्बे की समस्या कम करने के लिए एलोवेरा और नींबू भी अच्छे ऑप्शन हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लीजिये। इसमें आधा चम्मच नींबू मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें- जिद्दी दाग धब्बों को कम करने के लिए चेहरे पर लगाएं ये 3 फेस मास्क, बेदाग दिखेगी त्वचा
बेसन और दही- Besan and Curd
चेहरे के पुराने निशान हटाने के लिए बेसन भी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है और त्वचा पर चमक आती है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच बेसन लीजिये। इसमें दही, हल्दी और थोड़ा शहद लीजिये। पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगाकर रखें और सूखने के बाद धो लें।
अगर आपको स्किन एलर्जी या स्किन इंफेक्शन रहता है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इन फेस मास्क को इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना न भूलें।
Read Next
एसेंशियल ऑयल को सीधे स्किन पर लगाना हो सकता है नुकसानदायक, जानें इसे अप्लाई करने का सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version