जिद्दी दाग धब्बों को कम करने के लिए चेहरे पर लगाएं ये 3 फेस मास्क, बेदाग दिखेगी त्वचा

Face Masks To Lighten Dark Spots: दाग-धब्बे से अगर आप भी परेशान हैं, तो घर पर बनाइए ये फेस मास्क। इनको लगाने से स्किन चमकदार भी बनेगी।   
  • SHARE
  • FOLLOW
जिद्दी दाग धब्बों को कम करने के लिए चेहरे पर लगाएं ये 3 फेस मास्क, बेदाग दिखेगी त्वचा


Face Masks To Lighten Dark Spots: दाग-धब्बे रहित ग्लोइंग चेहरा सबको पसंद होता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल, हार्मोनल इंबैलेंस, कम सोना, धूल मिट्टी, प्रदूषण और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कई बार चेहरे पर जिद्दी दाग-धब्बे हो जाते हैं। इन दाग-धब्बों को कम करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन पर मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं और दाग-धब्बे वैसे ही बने रहते हैं। ऐसे में दाग-धब्बों को नेचुरल रूप से दूर करने के लिए घर पर ही फेस मास्क को बनाएं जा सकता हैं। यह फेस मास्क दाग-धब्बों को कम करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाते हैं। इन मास्क को लगाने से अंदरूनी तौर पर दाग-धब्बों के निशान कम होते हैं। आइए जानते हैं दाग-धब्बों को कम करने के लिए फेस मास्क कैसे बनाएं।

1.एलोवेरा और ब्राउन शुगर का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- एलोवेरा जेल

1/2 चम्मच- ब्राउन शुगर

2 चम्मच- नींबू का रस

एलोवेरा और ब्राउन शुगर का फेस मास्क बनाने का तरीका

एलोवेरा और ब्राउन शुगर का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन क लाइट करने के साथ दाग-धब्बों को कम करता है। ब्राउन शुगर स्किन को एक्सफोलिएट करके दाग-धब्बे कम करती है। वहीं एलोवेरा स्किन को मुलायम बनाता है।

face mask

2. सेब और नींबू का फेस मास्क

सामग्री

1- सेब

2 चम्मच- नींबू का रस

सेब और नींबू का फेस मास्क बनाने का तरीका

सेब और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए सेब को ब्लेंडर में डालकर प्यूरी बनाएं। अब इस प्यूरी में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाते हैं। वहीं नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी स्किन को चमकदार बनाता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं कॉफी से बने ये 3 फेस पैक, बढ़ती उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां

3. मुलेठी का फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- मुलेठी पाउडर

2 चम्मच- कच्चा दूध

मुलेठी का फेस मास्क बनाने का तरीका

 मुलेठी का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट केो चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। इस मास्क को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। इसमें मौजद मुलेठी स्किन सेल्स में मेलनिन के प्रोडक्टशन को कम करती है। वहीं दूध दाग-धब्बों को हल्का करता है।

दाग-धब्बों को कम करने के लिए यह मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

पिंपल्स में दर्द हो, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version