Pimple Pain Relief Home Remedies In Hindi: चेहरे पर पिंपल कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे हॉर्मोनल बदलाव, खराब लाइफस्टाइल और बढ़ता प्रदूषण। कई लोगों को पिंपल होने पर बहुत ज्यादा दर्द होता है। जब तक पिंपल ठीक नहीं हो जाता है, तब तक दर्द से राहत नहीं मिलता है। इस तरह के पिंपल के कारण काफी असहजता और परेशानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि दर्द भरे पिंपल से राहत पाया जाए। सवाल है, ऐसा कैसे कर सकते हैं? आइए आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से जानते हैं, इनके बारे में।
आइस लगाएं - Apply Ice On Pimples
पिंपल में हो रहे दर्द से राहत पाने के लिए आप उस आइस यानी बर्फ लगा सकते हैं। लेकिन, ध्यान रखें, पिंपल पर आइसिंग करने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह क्लिंजर की मदद से धो लें। लेकिन, चेहरे को बहुत तेजी से न रगड़ें। इससे चेहरा साफ हो जाएगा और आइसिंग करने से दर्द में कमी आएगी। आइसिंग करने के लिए आप एक बर्फ का टुकड़ा लें। इसे कपड़े में लपेटें और हल्के हाथों से पिंपल पर इसे अप्लाई करें। करीब 10 से 15 मिनट तक ऐसा करें। पूरे दिन में तकरीबन 5 से 6 बार ऐसा कर सकते हैं। फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: पिंपल्स से एक दिन में छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे, मैंने आजमाया आप भी करें ट्राई
गर्म सिंकाई करें - Hot Compress
पिंपल के दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म सिंकाई भी कर सकते हैं। गर्म सिंकाई का मतलब यह नहीं है कि बहुत गर्म पानी से चेहरे को धोया जाए। इसके बजाय, आप एक बर्तन में पानी गुनगुना कर लें। गुनगुने पानी में कपड़े को गीला कर लें। इस गीले कपड़े को हल्के हाथों से पिंपल पर रगड़ें। इस प्रक्रिया को पूरे दिन में तीन से चार बार दोहराएं। इस उपाय की मदद से पिंपल में जमा पस भी निकल जाता है, जिससे पिंपल से भी छुटकारा मिलने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: घुटने पर भी हो सकते हैं पिंपल्स, जानें इसके कारण और ठीक करने के 5 घरेलू उपाय
जोजोबा ऑयल लगाएं - Use Jojoba Oil
जोजोबा ऑयल, जोजोबा से एक्स्ट्रैक्स करके निकाला जाता है। पिंपल से राहत दिलाने में यह एक नेचुरल तरीका है। मेडिकल न्यूज़ टुडे के अनुसार, "जोजोबा ऑयल में मौजूद वैक्स जैसा तत्व, त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। जैसे, इससे स्किन रिपेयर होती है, दाने सही होते हैं और घाव भी तेजी से भर ता है। दर्द भरे पिंपल पर जब आप जोजोबा ऑयल अप्लाई करते हैं, तो इससे पिंपल की सूजन कम होने लगती है, जिससे दर्द में भी कमी आती है। जोजोबा ऑयल को हमेशा किसी क्रीम या जेल के साथ मिक्स करके अपने चेहरे पर अप्लाई करें।"
इसे भी पढ़ें: Pimple In The Ear: कान में फुंसी या पिंपल से पाना है छुटकारा, तो आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय
नारियल तेल लगाएं - Use Coconut Oil
जोजोबा ऑयल की ही तरह पिंपल से छुटकारा पाने के लिए कई लोग नारियल तेल का उपयोग करते हैं। यह काफी उपयोगी सामग्री है। नारियल तेल में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। अपने पिंपल पर इस तेल को अप्लाई करने से पिंपल की सूजन और लालिमा कम होती है। इसके अलावा, नारियल तेल की मदद से स्किन मॉइस्चराइज भी रहती है। जैसे-जैसे सूजन कम होगी, आपको दर्द से भी राहत मिलने लगेगी।
अच्छे क्लिंजर से फेस वॉश करें - Use Cleanser
चेहरे पर जब बहुत ज्यादा पिंपल हो जाएं और उनमें दर्द भी हो, तो बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपने चेहरे की सफाई पर पूरा ध्यान दें। ऐसी चीजें न लगाएं, जिससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं। हमेशा अच्छी क्वालिटी का क्लिंजर का यूज करें। वैसे, तो यह अच्छा रहेगा कि आप डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर अपने लिए सही क्लिंजर खरीदें। इससे पिंपल जल्दी ठीक होगा और दर्द में भी धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। यही नहीं, चेहरा जितना साफ रहेगा, पिंपल के होने का रिस्क भी उतना ही कम हो जाएगा।
image credit: freepik
Read Next
हार्मोन की गड़बड़ी भी बनती है मुंहासों का कारण, जानें इसे दूर करने के लिए जरूरी सप्लीमेंट्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version