Wed Sep 30, 2026 | 07:14 PM IST

पिंपल्स से एक दिन में छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे, मैंने आजमाया आप भी करें ट्राई

इस लेख में जो तरीके बता रही हूं वो मैंने अपनी स्‍क‍िन पर ट्राय क‍िए हैं, जानते हैं प‍िंपल खत्‍म करने के उपाय
पिंपल्स से एक दिन में छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे, मैंने आजमाया आप भी करें ट्राईपिंपल्स से एक दिन में छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे, मैंने आजमाया आप भी करें ट्राई

कई बार ऐसा होता है क‍ि क‍िसी खास मौके से ठीक एक द‍िन पहले आपकी स्‍क‍िन पर एक बड़ा सा प‍िंंपल न‍िकल आता है ज‍िसे न तो आप मेकअप से ढक सकते हैं और न उसके दर्द से बच सकते हैं ऐसे में करें तो क्‍या करें। मैं भी कई बार इस समस्‍या का सामना कर चुकी हूं, पहली बार जब मेरी स्‍क‍िन पर प‍िंपल हुआ तो मैंने खुद को कमरे में बंद कर ल‍िया था पर ये तरीका हर बार के ल‍िए सही नहीं है इसल‍िए प‍िंंपल की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए मैंने कुछ घरेलू उपाय अपनाना शुरू क‍िया ज‍िसे मैं आज आपके साथ शेयर करने जा रही हूं। लेकिन एक बात यहां बता देना जरूरी है कि ये सारे नुस्खे मेरे द्वारा ट्राई किए गए हैं, इसलिए जरूरी नहीं कि हर किसी की स्किन पर वही रिजल्ट नजर आएं। संभव है कि आपको एक दिन के बजाय कुछ दिन के प्रयोग से रिजल्ट मिले या न ही मिले। इसके अलावा अगर आपको किसी खास चीज से एलर्जी है, तो पहले हाथ के छोटे से हिस्से में नुस्खे को लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें और किसी एक्सपर्ट से राय ले लें।

 kali mirchkali mirch

image source:makeupandbeauty

मैं आपको जो तरीके बताने जा रही हूं उनकी सबसे खास बात ये है क‍ि इनके साइड इफेक्‍ट आपकी स्‍क‍िन पर नहीं होंगे इसके साथ ही इन सभी तरीकों से प‍िंपल के दाग भी चेहरे पर नहीं रहेंगे। मेरी कॉम्‍ब‍िनेशन स्‍क‍िन है जो ड्राय और ऑयली दोनों रहती है पर ये तरीके हर स्‍क‍िन टाइप को सूट करेंगे। चल‍िए जानते हैं इन तरीकों को अपनाने के पीछे छुपे मेरे अनुभव और इस्‍तेमाल के तरीके। 

1. प‍िंपल से छुटकारा द‍िला सकता है लौंग का पेस्‍ट (Cloves for Pimples in hindi)

हम सब जानते हैं लौंग का इस्‍तेमाल कई तरह की स्‍क‍िन प्रॉब्‍लम को दूर करने के ल‍िए क‍िया जाता है। जब मैंने हल्‍दी का इस्‍तेमाल क‍िया और एक ही रात में प‍िंंपल (pimple in hindi) गायब हो गया तो मुझे लगा और भी मसालों के साथ मुझे एक्‍सपेरि‍मेंट करना चाह‍िए ज‍िसके बाद मैंने गरम तासीर के अन्‍य मसाले इस्‍तेमाल करने शुरू क‍िए ज‍िसमें लौंग भी शाम‍िल थी।  

इस्‍तेमाल कैसे करें?

  • आप लौंग को पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
  • अब आपको लौंग में गुनगुना पानी म‍िलाकर चेहरे पर लगाना है।
  • ठीक प‍िंंपल वाली जगह पर पेस्‍ट लगाकर छोड़ दें, सुबह तक प‍िंपल गायब हो जाएगा।   

इसे भी पढ़ें- ऑयली या सेंस‍िट‍िव स्‍क‍िन है तो आपके स्किन केयर प्रोडक्ट में जरूर होने चाहिए ये 5 इंग्रीडिएंट्स

2. हल्दी हो सकती है प‍िंपल हटाने में मददगार (Haldi use for pimple in hindi)  

प‍िंपल हटाने का ये मेरा सबसे पसंदीदा तरीका है, हम प‍िंंपल हटाने के ल‍िए फैंसी तरीकों के पीछे भागते हैं पर आपको बता दूं क‍ि ये सबसे आसान और क्‍व‍िक तरीका है ज‍िससे आप एक ही रात में प‍िंंपल में छुटकारा पा सकते हैं और वो है प‍िंंपल हटाने के ल‍िए हल्‍दी का इस्तेमाल। हल्‍दी को स्‍क‍िन केयर के ल‍िए इतना इस्‍तेमाल क‍िया जाता है क‍ि हम उसे अब खास मसाले के तौर पर स्‍वीकार नहीं करना चाहते पर प‍िंंपल से छुटकारा पाने के ल‍िए हल्‍दी ही काफी है, एंटी-बैक्‍टीर‍ियल गुण के साथ हल्‍दी की तासीर गरम होती है ज‍िससे प‍िंंपल में मौजूद सारा पस न‍िकलकर बाहर आ जाता है। 

इस्‍तेमाल कैसे करें?  

  • सबसे पहले चुटकी भर हल्‍दी को एक बाउल में निकालें।  
  • उसमें गरम पानी की दो से तीन बूंदें म‍िलाकर पेस्‍ट बना लें। 
  • अब हल्‍के गुनगुने पेस्‍ट को प‍िंपल पर लगाकर छोड़ दें।
  • सुबह तक हल्‍दी की तासीर से प‍िंपल में मौजूद पस न‍िकल जाएगा और दाग भी नहीं पड़ेगा।     

3. मां ने बताया था प‍िंपल हटाने का ये खास नुस्खा (Home remedy to cure pimple)

jaifaljaifal

image source:cloudinary

ये तीसरा तरीका मेरी मम्‍मी का आजमाया हुआ है। सेंस‍िट‍िव स्‍क‍िन के कारण मम्‍मी को मुझसे ज्‍यादा प‍िंपल होते हैं और वो इन्‍हें दूर करने के ल‍िए अलग-अलग तरीके अपनाती रहती हैं और इसी खोज में एक द‍िन मम्‍मी ने जायफल का इस्‍तेमाल करने का सोचा। जायफल के पाउडर की तासीर भी गरम होती है और प‍िंंपल में मौजूद पस को न‍िकालने के ल‍िए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं बल्‍कि चेहरे के अलावा शरीर के अन्‍य ह‍िस्‍से में भी प‍िंपल न‍िकल आए तो आप इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

इस्‍तेमाल कैसे करें? 

  • जायफल का पाउडर आपको आसानी से मार्केट में म‍िल जाएगा या घर पर आप बना सकते हैं।
  • उसमें एलोवेरा म‍िलाकर प‍िंपल पर लगाकर छोड़ दें, 5 से 6 घंटे बाद चेहरा धो लें।
  • इस तरीके से भी आप एक द‍िन में प‍िंंपल की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं।              

4. एलोवेरा भी दिलाते हैं पिंपल्स से छुटकारा (Aloe Vera use to cure pimple)

प‍िंंपल की समस्‍या से न‍िजात पाने का चौथा तरीका है एलोवेरा का इस्‍तेमाल, आपको एलोवरा का पौधा घर पर जरूर लगाना चाह‍िए। हम प‍िंपल को प‍िन से फोड़ने की कोश‍िश करते हैं, बचपन में कई बार मैंने भी ऐसा क‍िया है पर ये तरीका गलत है, इससे दर्द और सूजन की समस्‍या तो होती ही है साथ ही इंफेक्‍शन होने का डर भी रहता है इसल‍िए आप कम समय में प‍िंपल को खत्‍म करने के ल‍िए एलोवेरा यूज करें।

इस्‍तेमाल कैसे करें? 

  • एलोवेरा के पत्‍ते से ताजा जेल न‍िकालें और उसे प‍िंपल पर लगा दें।
  • एलोवेरा जेल लगाने से पहले चेहरे को अच्‍छी तरह से साफ कर लें फ‍िर जेल लगाकर छोड़ दें। 
  • 6 से 7 घंटे के बाद आप चेहरे को साफ पानी से धो लें।  

इसे भी पढ़ें- स्‍क‍िन इंफेक्‍शन दूर करता है गाजर के बीज का तेल, जानें कैसे करें इस्‍तेमाल

5. काली म‍िर्च का पेस्‍ट प‍िंपल की सूजन कम करता है (Black Pepper for Pimple in hindi)

प‍िंपल हटाने के ल‍िए काली म‍िर्च का इस्‍तेमाल आपने अभी तक नहीं क‍िया है तो आज ही ट्राय करें, काली म‍िर्च की मदद से आप एक द‍िन में प‍िंपल की समस्‍या की से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ आपको कोई अन्‍य सामग्री इस्‍तेमाल नहीं करनी पड़ेगी। काली म‍िर्च का पाउडर आप ताजा बनाकर रख लें और उसमें पानी म‍िलाकर पेस्‍ट बना लें। 

इस्‍तेमाल कैसे करें? 

  • काली म‍िर्च पाउडर को आप चेहरे पर प‍िंपल वाले ह‍िस्‍से में लगाएं।
  • उसके ऊपर आप कॉटन च‍िपकाकर छोड़ सकते हैं ताक‍ि धूल-म‍िट्टी न लगे।
  • कुछ देर बाद चेहरे को धो लें तो प‍िंपल रात तक ठीक हो जाएगा और उसकी सूजन भी कम हो जाएगी। 

घरेलू उपाय हर क‍िसी पर काम करें ये जरूरी नहीं है पर मेरे अनुभव से ये सबसे आसान तरीके हैं ज‍िनकी मदद से आप एक द‍िन से भी कम समय में प‍िंपल की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन इन्हें खुद पर ट्राई करने से पहले आप किसी एक्सपर्ट से जरूर पूछ लें और पैच टेस्ट कर लें।

main image source:wpengine.netdna    

Read Next

→ 5 तरह के होते हैं कोकोनट ऑयल, जानें किस इस्तेमाल के लिए कौन सा नारियल तेल है बेस्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Health Journalist

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 11, 2022 00:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur