सदियों से लोग अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, हर प्रोडक्ट उनकी स्किन के लिए सुरक्षित नहीं होता है। कई बार किसी क्रीम, सीरम या DIY फेस पैक से एलर्जी, जलन या रैशेज की समस्या हो सकती हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को स्किन पर किसी भी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले या होम रेमेडी लगाने से पहले पैच टेस्ट करने की सलाह दी जाती है। पैच टेस्ट एक आसान तरीका है, जिससे पता चलता है कि कोई प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए सुरक्षित है या नहीं? आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं।
पैच टेस्ट क्यों जरूरी है?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार पैच टेस्ट स्किन के लिए कई कारणों से जरूरी होता है-
1. एलर्जी से बचाव
हर व्यक्ति की स्किन दूसरे से अलग होती है। किसी प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल, खुशबू या नेचुरल सामग्री कुछ लोगों की स्किन पर एलर्जी पैदा कर सकती है। पैट टेस्ट करने से इस बारे में पहले ही पता चल जाता है कि स्किन उस प्रोडक्ट को सहन कर पाएगी या नहीं।
इसे भी पढ़ें: डेड स्किन निकालने के लिए लगाएं ताजे भुट्टे से बना नेचुरल स्क्रब, जानें इसे बनाने का तरीका
2. जलन और रैशेज रोकने में मददगार
कई बार बिना पैट टेस्ट किए सीधे स्किन पर नए प्रोडक्ट या किसी चीज को लगाने से खुजली, रेडनेस या जलन की समस्या हो सकती है। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। पैट टेस्ट करने से आपको स्किन पर होने वाली इन समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।
3. DIY नुस्खों के लिए भी जरूरी
नींबू, हल्दी, बेकिंग सोडा या एलोवेरा जैसे घरेलू नुस्खे हर किसी की स्किन पर एक जैसा असर नहीं दिखाते हैं। इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल भी कभी-कभी आपकी स्किन पर रिएक्ट कर सकती हैं। इसलिए, घरेलू उपायों से पहले भी पैच टेस्ट करना जरूरी होता है।

पैच टेस्ट कैसे करें?
पैच टेस्ट के लिए स्किन की सही जगह का चुनाव करना बहुत जरूरी है।
1. सही जगह चुनें
पैच टेस्ट करने के लिए शरीर के छोटे हिस्से का इस्तेमाल करें, जैसे कान के पीछे, कलाई के अंदर या बाजू के अंदर वाला हिस्सा। ये जगह स्किन की सेंसिटिविटी को टेस्ट करने के लिए बेहतर मानी जाती हैं।
2. थोड़ी मात्रा लगाएं
आप अपने चेहरे पर जिस प्रोडक्ट या घरेलू मिश्रण का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, उसे थोड़ी मात्रा में स्किन पर लगाएं। इसे रगड़ें नहीं और कुछ समय के लिए स्किन को वैसे ही छोड़ दें।
इसे भी पढ़ें: पैच टेस्ट क्या होता है? जानिए इसके फायदे और करने के तरीकों के बारे में
3. 24 घंटे तक इंतजार करें
पैच टेस्ट करने के लिए आप प्रोडक्ट को अपनी स्किन पर कम से कम 24 घंटे तक उस जगह पर रिएक्ट होने का इंतजार करें। अगर रेडनेस, खुजली, जलन या सूजन नहीं होती, तो प्रोडक्ट का इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए सुरक्षित माना जा सकता है।
निष्कर्ष
पैच टेस्ट आपकी स्किन पर होने वाली किसी भी समस्या को रोकने में मदद कर सकता है। इसलिए, सेंसिटिव स्किन, एलर्जी होने या पहले से किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम होने पर लोगों को किसी भी नए प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
Image Credit: Freepik
FAQ
पैच टेस्ट टेस्ट किसके लिए होता है?
पैच टेस्ट मुख्य रूप से स्किन की एलर्जी का पता लगाने के लिए किया जाता है। यह उन पदार्थों की पहचान करना है, जो स्किन के संपर्क में आने पर रेडनेस, खुजली या चकत्ते जैसी समस्या पैदा करते हैं।पैच टेस्ट करने का सही स्थान कौन सा है?
पैच टेस्ट करने का सही स्थान आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट के टाइप पर निर्भर करता है। आमतौर पर कलाई का अंदरूनी हिस्सा, कोहनी के अंदर की स्किन या कान के पीछे का हिस्सा सबसे सही माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 31, 2026 22:07 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 31, 2026 22:07 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta