Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

क्या सनस्क्रीन से सेंसिटिव स्किन में जलन हो सकती है? डॉक्टर से जानें इससे बचाव के तरीके

धूप से स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी माना जाता है लेकिन कुछ सनस्क्रीन सेंसिटिव स्किन में जलन या लालिमा पैदा कर सकते हैं। पैच टेस्ट करके और स्किन के अनुसार सनस्क्रीन लगाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना स्किनकेयर रूटीन का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है लेकिन कई लोगों, खासकर सेंसिटिव स्किन वालों को सनस्क्रीन लगाने के बाद चेहरे पर जलन, चुभन, लालिमा या खुजली जैसी समस्या महसूस होने लगती है। ऐसे में कई लोग सोचने लगते हैं कि क्या सनस्क्रीन उनकी स्किन के लिए सही नहीं है या फिर इसे लगाना बंद कर देना चाहिए।

यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, सनस्क्रीन से होने वाली हर जलन एलर्जी नहीं होती। कई बार यह स्किन की सेंसिटिविटी, गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल या पहले से कमजोर स्किन बैरियर के कारण भी हो सकती है। सही सनस्क्रीन को चुनना, पैच टेस्ट और सही तरीके से इस्तेमाल करके इस समस्या से बचा जा सकता है।

क्या सनस्क्रीन से सेंसिटिव स्किन में जलन हो सकती है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा बताती हैं, ''कुछ लोगों में सनस्क्रीन लगाने के बाद हल्की या तेज जलन हो सकती है। खासकर जिन लोगों की स्किन पहले से सेंसिटिव है या जिनका स्किन बैरियर कमजोर है, उनमें यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। सनस्क्रीन में मौजूद कुछ केमिकल UV फिल्टर, फ्रेगरेंस, अल्कोहल या प्रिजर्वेटिव्स सेंसिटिव स्किन को इरिटेट कर सकते हैं। हालांकि हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है, इसलिए जो सनस्क्रीन एक व्यक्ति के लिए सही है, वह दूसरे के लिए जरूरी नहीं कि उपयुक्त हो।''

  • डॉ. पद्मजा के अनुसार, कई बार समस्या सनस्क्रीन नहीं बल्कि स्किन की मौजूदा स्थिति होती है।
  • यदि स्किन पहले से ड्राई है, हाल ही में केमिकल पील, लेजर ट्रीटमेंट या ज्यादा एक्सफोलिएशन किया गया है, तो सनस्क्रीन लगाने पर जलन महसूस हो सकती है।
  • इसके अलावा एक साथ रेटिनॉल, विटामिन C, AHA या BHA जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करने से भी स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है, जिससे सनस्क्रीन लगाने पर चुभन महसूस होती है।

सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन

डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन चुनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सेंसिटिव स्किन या स्किन एलर्जी, डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें कैसे पहचानें अंतर

  • जहां तक संभव हो, फ्रेगरेंस-फ्री, अल्कोहल-फ्री और हाइपोएलर्जेनिक सनस्क्रीन चुनें।
  • कई लोगों के लिए मिनरल सनस्क्रीन जिसमें जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे फिल्टर हों, केमिकल सनस्क्रीन की तुलना में बेहतर हो सकते हैं।
  • हालांकि कौन-सा सनस्क्रीन आपके लिए सही रहेगा, यह आपकी स्किन की जरूरत और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है।

Study

 Can Sunscreen Irritate Sensitive Skin

सनस्क्रीन से जलन से बचने के आसान उपाय

डॉ. पद्मजा बताती हैं कि किसी भी नए सनस्क्रीन को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। इसे कान के पीछे या हाथ पर 24-48 घंटे तक लगाकर देखें। सनस्क्रीन लगाने से पहले हल्का मॉइश्चराइजर लगाने से भी सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में जलन कम हो सकती है। अगर आपकी स्किन पहले से इरिटेटेड है, तो पहले उसे ठीक होने दें और फिर नया प्रोडक्ट शुरू करें। साथ ही जो सनस्क्रीन एक्सपायर्ड हो उनका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

Can Sunscreen Irritate Sensitive Skin

सनस्क्रीन के लिए FDA की गाइडलाइन

साल 2025 में NIH की Bookshelf में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) सनस्क्रीन को एक ओवर-द-काउंटर दवा मानता है। वर्तमान में, जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे 2 इनऑर्गेनिक और 14 ऑर्गेनिक फिल्टर सहित कुल 16 यूवी (UV) फिल्टर मंजूर हैं।

एफडीए के नए दिशानिर्देश यूवीए (UVA) और यूवीबी (UVB) सुरक्षा, वाटर रेजिस्टेंस और एसपीएफ (SPF) पर जोर देते हैं। स्किन को सही सुरक्षा देने के लिए कम से कम SPF-15 का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। सही SPF वाली सनस्क्रीन स्किन के कैंसर और समय से पहले आने वाले बुढ़ापे यानी झुर्रियों के खतरे को कम करने में मदद करती है।

निष्कर्ष

सनस्क्रीन सेंसिटिव स्किन में कुछ लोगों के लिए जलन का कारण बन सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सनस्क्रीन लगाना बंद कर दिया जाए। सही सनस्क्रीन चुनना, पैच टेस्ट करना, स्किन के अनुसार प्रोडक्ट को चुनना और स्किन बैरियर को हेल्दी रखना इस समस्या से बचने के सबसे प्रभावी तरीके हैं। यदि हर बार सनस्क्रीन लगाने पर तेज जलन, खुजली या सूजन होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर अपनी स्किन के लिए उपयुक्त सनस्क्रीन चुनें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या हर दिन सनस्क्रीन लगाने से स्किन खराब हो सकती है?

    सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से स्किन खराब नहीं होती। बल्कि यह स्किन को यूवी किरणों से बचाने में मदद करती है। समस्या गलत प्रोडक्ट चुनने से हो सकती है।
  • क्या सनस्क्रीन लगाने के बाद मुंहासे बढ़ सकते हैं?

    कुछ लोगों में भारी या ऑयली फॉर्मूला पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। नॉन-कॉमेडोजेनिक सनस्क्रीन बेहतर विकल्प हो सकती है।
  • क्या सनस्क्रीन लगाने से पहले मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है?

    ड्राई या सेंसिटिव स्किन वालों के लिए मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन की नमी बनी रह सकती है और जलन की संभावना कम हो सकती है।

Read Next

स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाते ही क्यों होने लगती है जलन? जानें इसके कारण, बचाव और कब करें इस्तेमाल बंद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 31, 2026 13:40 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jul 31, 2026 13:40 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content